Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsCold Wave Hits Supaul Weather Alert and Increased Demand for Winter Clothing
सुपौल : धूप खिलने से मिली राहत शाम को हो गई काफूर

सुपौल : धूप खिलने से मिली राहत शाम को हो गई काफूर

संक्षेप:

सुपौल में ठंड ने लोगों को परेशान किया है। बुधवार को हल्की धूप के बाद फिर से कोहरा छा गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने न्यूनतम तापमान में गिरावट का अलर्ट जारी किया है। ठंड के चलते गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है, और बाजारों में भीड़ उमड़ रही है।

Dec 24, 2025 10:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। दक्षिण-पछुआ हवा करीब नौ किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने और पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को निकली हल्की धूप ने लोगों को गलन से कुछ राहत दिलाई। हालांकि शाम ढलते ही वातावरण एक बार फिर कोहरे की चादर में लिपट गया। इससे पहले सुबह के समय लोगों को अत्यधिक गलन का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को उत्तर बिहार से पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने जिले में घना कोहरा के साथ कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दक्षिणी पछुआ हवा चलने के कारण बुधवार सुबह कोहरे का असर देखने को नहीं मिला। हालांकि, 11 बजे के बाद दोपहर 2 बजे तक हल्की धूप निकली पर इससे तापमान में बड़ा बदलाव नहीं हुआ। इसके विपरीत दिन का तापमान एक डिग्री कम दर्ज किया गया। इसके साथ ही पछुआ हवा से कनकनी बढ़ी रही। मौसम वैज्ञानिक एसके सुमन ने बताया कि दक्षिण पश्चिम विक्षोभ के कारण जिले में ठंड का असर अभी अगले दो दिनों तक बना रहेगा। इसके बाद बाद ही तापमान में बड़े बदलाव की संभावना है। इधर, बुधवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री की कमी से साथ 19 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री ऊपर 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह में नमी करीब 85 प्रतिशत रही जो दोपहर दो बजे 77 प्रतिशत हो गई। पूरे दिन 9 किमी की गति से पछुआ हवा के चलने से कनकनी का अहसास होता रहा। परेशाान हो गए यात्री : ट्रेनों के विलंब से चलने का असर रेलवे स्टेशन पर यात्री प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालयों में अपने गंतव्य की ट्रेन का इंतजार करते दिखे। स्टेशन पर बना शेड खुला होने के कारण यात्री ठंठ से ठिठुरते नजर आए। एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने गर्म कपड़ों के बाजारों की रौनक लौटा दी है। तापमान में गिरावट के बाद पटना के प्रमुख बाजारों में गर्म कपड़ों, गीजर, हीटर और अन्य सर्दी के उत्पादों की मांग अचानक बढ़ गई है। स्थिति यह है कि कई नामी दुकानों में गीजर और हीटर आउट ऑफ स्टॉक हो चुके हैं, जबकि फुटपाथ से लेकर ब्रांडेड शोरूम तक में ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। उत्तरी हटखोला रोड, स्टेशन रोड, महावीर चौक आदि मार्केट में गर्म कपड़ों के लिए भीड़ उमड़ रही है। उत्तरी हटखोला रोड के दुकानदार अक्षय मिश्रा ने बताया कि इधर चार दिनों से बिक्री बेहतर हुई है। यहां पर जैकेट की खरीदारी खूब हो रही हैं। महिलाएं शॉल और स्वेटर खरीद रही हैं। लड़कियां गर्म शूट पसंद कर रही हैं। यहां पर पांच सौ से लेकर तीन हजार रेंज तक के कपड़े मिल रहे हैं। रेडिमेड कपड़ा दुकानदार सोनू अग्रवाल ने बताया कि गर्म कपड़ों का स्टॉक मार्केट में उपलब्ध है। उम्मीद है कि जनवरी तक दुकानों में गर्म कपड़ों का बाजार रहेगा। बड़े ब्रांड की दुकानों बोरिंग रोड, डाकबंगला चौराहा स्थित जैकेट और स्वेटर की दुकानों में ग्राहकों की खासी भीड़ है। यहां बड़े ब्रांड के दुकानों में 10 से 30% की छूट दी जा रही है। फुटपाथ बाजारों की भी चांदी हो गई है। गांधी मैदान और स्टेशन रोड के आसपास फुटपाथ पर सस्ते दामों पर गर्म कपड़े खरीदने वालों की भीड़ लगी है। तीन सौ से पांच सौ तक की जैकेट और 150 से तीन सौ रुपये तक के मफलर हाथों-हाथ बिक रहे हैं। महिलाओं के लिए भी बाजार में ठंड के एक से बढ़कर एक फैशनेबल कपड़े उपलब्ध हैं। ऊनी साड़ी, शॉल, लॉन्ग कोट, डिजाइनर स्वेटर की अच्छी मांग है।