सुपौल : सीएस ने किया सीएचसी छातापुर का निरीक्षण

Feb 11, 2026 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सिविल सर्जन बाबू साहेब झा ने सीएचसी छातापुर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसव कक्ष, वार्ड, आपातकालीन कक्ष, लैब और दवा काउंटर का मुआयना किया। सीएस ने मरीजों से जानकारी ली और साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों का पालन करने का आदेश दिया।

सुपौल : सीएस ने किया सीएचसी छातापुर का निरीक्षण

छातापुर। सिविल सर्जन बाबू साहेब झा ने बुधवार को सीएचसी छातापुर पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। अपने पहले दौरे में उन्होंने प्रसव कक्ष, इनडोर-आउटडोर वार्ड, आपातकालीन कक्ष, लैब और दवा काउंटर का मुआयना किया और कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली। सीएस ने इनडोर में भर्ती मरीजों से सुविधा और व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और साफ-सफाई नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन कुमार को दिवालों एवं सूचना पट को व्यवस्थित करने और सूचनाओं को सही जगह देने का भी निर्देश दिया। सीएस ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार जरूरतमंदों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है और आउटसोर्सिंग सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।

मौके पर बीएचएम रवींद्र नाथ शर्मा समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।