
सुपौल : शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. राधाकृष्णन की मनाई जयंती
संक्षेप: छातापुर में पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती और शिक्षक दिवस पर सुरपत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में समारोह आयोजित किया गया। एचएम गुरुचरण पासवान ने समारोह का उद्घाटन किया। मुख्य...
छातापुर, एक प्रतिनिधि। देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद स्व. डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती सह शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सुरपत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रों ने मनाया। एचएम गुरुचरण पासवान ने समारोह का फीता काटकर शुभारंभ किया। समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि केशव कुमार गुड्ड के अलावे एचएम गुरुचरण पासवान सहित शिक्षक, शिक्षिकाए एवं छात्र छात्राओ ने सर्वप्रथम डा. श्री राधाकृष्णन के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद अतिथि केशव गुड्डू एवं एचएम ने संयुक्त रूप से एक जोड़ा केक काटकर अपने भावना को प्रकट किया। मौके पर शिक्षक गौतम मनोहर, जयकृष्ण कुमार जय, रंजना कुमारी, प्रवीण कुमार, देवेंद्र कुमार, विनीता, अन्नू मोर्या, दीपा कुमारी, आशा झा, विश्वनाथ कुमार, प्रिया राज, प्रभू कुमार, दीपक कुमार, कुणाल किशोर, सपना कुमारी, सविता कुमारी, श्वेता कुमारी, शिवलेन कुमार, सिपरा कुमारी, शंकर कुमार, अमोद कुमार, मधु कुमारी आदि थी।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




