ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलशंकर सिंह हत्याकांड में अज्ञात पर केस दर्ज

शंकर सिंह हत्याकांड में अज्ञात पर केस दर्ज

परमानंदपुर पंचायत की उपमुखिया पति शंकर सिंह हत्या मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मृतक शंकर सिंह के परिजन के आवेदन पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर...

शंकर सिंह हत्याकांड में अज्ञात पर केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलSun, 21 Jun 2020 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

परमानंदपुर पंचायत की उपमुखिया पति शंकर सिंह हत्या मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मृतक शंकर सिंह के परिजन के आवेदन पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर पुलिस जांच में जुट गई है।

शनिवार की देर शाम शंकर सिंह के सिर को खोजने के लिए डॉग स्क्वायड की टीम भी आई। रात के अंधेरे में काफी खोजबीन के बाद भी सिर नहीं मिल पाया। इस हत्याकांड को लेकर आसपास के गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।

उधर, शंकर सिंह के हत्या से लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। शशि प्रसाद सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. रमेश यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जमील अनवर, दुर्गा प्रसाद चौधरी, पूर्व मुखिया प्रवीण मिश्रा, पूर्व पंसस तारानंद यादव, ललन गुरुमैता, अब्दुल मोतलीव, पैक्स अध्यक्ष विंदेश्वर मरीक, मुखिया लाजवंती रूपम, जूली कुमारी मेहता, पूनम पासवान, रालोसपा नेता प्रशांत कुमार, पप्पू कुमार कुशवाहा, जयप्रकाश मेहता, कृत्यानंद मेहता, ललित मिश्र, सुबोध कुमार, खुर्शीद आलम, निजाम, मो. वासिल आदि ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तार करने की मांग की है।

उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में एक के बाद एक हो रही हत्या से लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें