सुपौल : एनएच-27 पर डिवाइडर से टकराई कार, तीन घायल

Mar 07, 2026 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

राघोपुर थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। कार चालक निखिल कुमार ने बताया कि वे नागालैंड से मोतिहारी लौट रहे थे जब एक कंटेनर के अचानक ब्रेक लगाने से दुर्घटना हुई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।

सुपौल : एनएच-27 पर डिवाइडर से टकराई कार, तीन घायल

राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के एनएच-27 स्थित धर्मपट्टी के समीप शुक्रवार सुबह करीब छह बजे एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। इस बाबत कार चालक निखिल कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ नागालैंड से मोतिहारी सदर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर जा रहे थे। वहीं आगे चल रहे एक कंटेनर ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से वाहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण बिगड़ने से कार डिवाइडर पर चढ़ गई। ट्रक से हल्की टक्कर के कारण गाड़ी के तीनों साइड के टायर फट गए और आगे का दाहिना हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में मोतिहारी निवासी कार चालक निखिल कुमार उनके पिता मोतीलाल दास और माता पूजा देवी को हल्की चोटें आई हैं। बताया गया कि एक ही परिवार के पांच लोग नागालैंड से मोतिहारी अपने घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब छह बजे तेज आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और कार को क्षतिग्रस्त हालत में पाया। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पहले पुल से टकराया और फिर डिवाइडर से जा भिड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। इधर, राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। गश्ती पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। मामले में आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।