सुपौल : जदिया पावर सब स्टेशन के नए 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर पर लोड शुरू
जदिया पावर सब स्टेशन में 10 एमभीए ट्रांसफार्मर को चार्ज कर विद्युत आपूर्ति लोड कर दी गई है, जिससे इसकी क्षमता दोगुनी हो गई है। अब क्षेत्र में बिजली का ओवरलोड, बार-बार ट्रिपिंग और कम आपूर्ति की समस्याओं का समाधान होगा। स्थानीय लोगों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है।

जदिया, निज संवाददाता। बिजली के क्षेत्र में जदिया पावर सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए खुशी की खबर है। यहां बिजली के लिए लगाए गए 10 एमभीए पावर ट्रांसफार्मर को चार्ज कर विद्युत आपूर्ति लोड कर दिया गया है। जिससे इस पावर सब स्टेशन की क्षमता अब दोगुनी हो गई है।यह जानकारी देते हुए विभागीय एसडीओ आकाश कुमार ने बताया कि अब इस क्षेत्र में बिजली का ओवरलोड,बिजली की आंख मिचौली ,बार बार ट्रिपिंग ,कम आपूर्ति की समस्या से जहां निजात मिलेगी वहीं बेहिचक यहां के लोगों को निर्बाध बिजली मिलेगी। उन्होंने महज दो साल में दोगुनी हुई क्षमता के संबंध में कहा कि अप्रैल 2024 में इस पावर सब स्टेशन की कुल क्षमता 10 एमभीए की थी वहीं अप्रैल 2026 में यहां की क्षमता 20 एमभीए की हो चुकी है।
बिजली के क्षेत्र इस पावर सब स्टेशन का बढ़ते कदम को लेकर राजनीतिक दलों के लोगों के साथ साथ यहां के वाशिंदों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मौके पर जदयू नेता संजय अग्रवाल, कुलदीप मेहता, अनिल मेहता, भाजपा के मोहन सिंह, सुभाष सिंह, भूषण दिवाकर, कमल ठाकुर, कुंदन यादव आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को साधुवाद दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


