सुपौल : एनएच 27 पर चिकनी के समीप तेज रफ्तार बस पलटी, युवक गंभीर

Mar 03, 2026 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सरायगढ़ के चिकनी गांव के पास एनएच 27 पर सोमवार को एक बस पलट गई। इस हादसे में नरेश कुमार नामक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य 45 यात्रियों को हल्की चोटें आईं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

सुपौल : एनएच 27 पर चिकनी के समीप तेज रफ्तार बस पलटी, युवक गंभीर

सरायगढ़, निज संवाददाता। एनएच 27 चिकनी गांव के पास सोमवार को सुबह में एक बस पलटने से बस में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दर्जनों व्यक्ति को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पटना से जोगबनी जा रही हवा-हवाई बस बीआर 21 केयू 8122 सरायगढ़ पंचायत के चिकनी गांव के पास तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर एनएच 27 के नीचे गड्ढे में पलट गई। बस पलटने से बस में सवार एक यात्री नरेश कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दर्जनों लोगों को हल्के-फुल्के चोटे आई।

घायल नरेश कुमार को स्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया। डॉक्टर मोहसिन रजा ने घायल नरेश कुमार का प्राथमिक इलाज के बाद हालात गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। बस चालक बथनाहा गांव के मुकेश कुमार और खलासी जोगबनी के मो. कुर्बान ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में कुल 45 लोग सवार थे। घटना की सूचना पर भपटियाही थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर बस को जब्त कर घटना की छानबीन में जुट गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।