Supaul News: सुपौल : एक ही रात में अलग-अलग दो जगहों में हुई चोरी
Supaul News: जदिया थाना क्षेत्र में दो घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। चंपानगर वार्ड 1 में चनिया देवी के घर से 4,500 रुपये नकद और जेवरात चुराए गए, जबकि वार्ड 15 में कंचन देवी के घर से 1,000 रुपये नकद और अन्य बहुमूल्य सामान चुराए गए। पुलिस जांच कर रही है।

Supaul News: जदिया, निज संवाददाता। जदिया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों में गुरुवार की रात को अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नगदी, जेवरात एवं अन्य बेशकीमती सामानों की चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। इस तरह के वारदात से लोगों में दहशत फैलने लगा है।
चोरी की घटनाएं
गुरुवार की रात को हुई इस वारदात के संबंध में बताया जाता है कि मानगंज पश्चिम पंचायत के चंपानगर वार्ड 1 में चोरी की वारदात हुई, जहां चोरों ने चनिया देवी (पति-सुरेंद्र सरदार) के घर में सेंध लगा कर घर में रखे नकद 4,500 रुपये एवं हजारों रुपये मूल्य के जेवरात एवं साड़ियां चुरा लिया। वहीं दूसरी घटना जदिया पंचायत के वार्ड 15 में कंचन देवी (पति-बिनोद साह) के यहां हुई जहां घर में घुसकर चोरों ने ट्रंक का ताला तोड़ डाला और 1,000 रुपये नकद समेत हजारों रुपये मूल्य के जेवरात लेकर चंपत हो गए। हालांकि इस वारदात में पीड़िता कंचन देवी ने गांव के ही एक युवक पर चोरी का संदेह जताया है। बहरहाल दोनों जगहों पर हुए इस वारदात की सूचना पर पुलिस ने स्थलों का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में एक जगह से आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसपर पड़ताल जारी है। दूसरे जगह से आवेदन मिलने के बाद वहां भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी。
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


