सुपौल : ज्ञान, गुण और शक्ति देते हैं परमात्मा : डॉ. स्वामिनाथन

Mar 14, 2026 01:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

त्रिवेणीगंज में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा 'वाह जिंदगी वाह' समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. ईवी स्वामिनाथन, राजयोगिनी बिमला दीदी और उमा दीदी ने किया। मुख्य वक्ता ने परमात्मा के ज्ञान और शक्तियों की व्याख्या की, जबकि उमा दीदी ने मेडिटेशन को समस्याओं का समाधान बताया।

सुपौल : ज्ञान, गुण और शक्ति देते हैं परमात्मा : डॉ. स्वामिनाथन

त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद स्थित मंगल बाजार रोड के एक मैरिज हॉल में गुरुवार की संध्या ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से ‘वाह जिंदगी वाह’ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. ईवी स्वामिनाथन, राजयोगिनी बिमला दीदी और उमा दीदी व अन्य संयुक्त रूप से ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला संचालिका बीके शालिनी के संचालन में आयोजित समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में आध्यात्म प्रेमी महिला एवं पुरुष शामिल हुए। मुख्य वक्ता डॉ. ईवी स्वामिनाथन ने परमात्मा के स्वरूप, ज्ञान, गुण और शक्तियों की विस्तृत व्याख्या करते हुए कहा कि सबसे बड़े दाता परमात्मा हैं, जो मानव को ज्ञान, गुण और शक्तियों के रूप में तीन अनमोल उपहार देते हैं।

वहीं राजयोगिनी उमा दीदी ने मेडिटेशन को सभी समस्याओं का समाधान और मानसिक बीमारियों का प्रभावी उपचार बताया। उन्होंने कहा कि जब धर्म की अत्यधिक हानि होती है तब परमात्मा धरती पर अवतरित होते हैं। कलह और क्लेश का समय कलियुग कहलाता है और अतिकलियुग के समय परमात्मा मानव के कल्याण के लिए अवतार लेते हैं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को पांच मिनट तक मन को एकाग्र कर ध्यान की प्रक्रिया भी कराई। राजयोगिनी विमला दीदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में वर्ष के 365 दिन कक्षाएं संचालित होती हैं और यहां कोई अवकाश नहीं होता। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय संचालिका बीके किरण ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर रामकुमार, पूर्व प्रमुख कौशल यादव, सज्जन कुमार संत, भूमनेश्वरी साह, शत्रुघ्न चौधरी,गोपेश कुमार, रीता देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।