ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलबूथ स्तर तक कार्यकर्ता करें संगठन विस्तार

बूथ स्तर तक कार्यकर्ता करें संगठन विस्तार

भाजयुमो की जिलास्तरीय बैठक मंगलवार को सावित्री देवी सरस्वती शिशु मंदिर पिपराही में हुई। इसकी अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष गिरीश चन्द्र ठाकुर ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू और...

बूथ स्तर तक कार्यकर्ता करें संगठन विस्तार
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलTue, 12 Dec 2017 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजयुमो की जिलास्तरीय बैठक मंगलवार को सावित्री देवी सरस्वती शिशु मंदिर पिपराही में हुई। इसकी अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष गिरीश चन्द्र ठाकुर ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू और प्रदेश मंत्री प्रवीण जी ने किया। विधायक बबलू ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक भाजयुमो का विस्तार कर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि देश से लेकर प्रदेशों तक में भाजपा का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। भाजपा की लोकप्रियता भी गांव-गांव तक फैल रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार राय ने कहा कि कोसी क्षेत्र में भी भाजपा की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। कार्यकर्ताओं के मेहनत के बल पर इस क्षेत्र में भी भाजपा का झंडा लहराएगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गिरीश चन्द्र ठाकुर ने कहा कि पूरे जिले में भाजयुमो पूरी तरह सक्रिय है। बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार कर भाजयुमो को और मजबूत बनाया जाएगा। युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रवीण जी और युवा मोर्चा के सुपौल जिला प्रभारी अमित सिंह ने भी कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती की दिशा में काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष सचिन माधोगढ़िया, बैद्यनाथ भगत, अनिल भगत, संजीव भगत ने भी संबोधित किया। मौके पर दीपक दुबे, जयंत मिश्रा, डॉ. विमल, अमित भगत सहित सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजदू थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें