सुपौल : निर्धारित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में भाजपा सुपौल को सूबे में दूसरा स्थान

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

भाजपा सुपौल जिला इकाई ने निर्धारित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस उपलब्धि के पीछे कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण है। जिला महामंत्री कुणाल कुमार ने इसे संगठनात्मक अनुशासन का परिणाम बताया।

सुपौल : निर्धारित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में भाजपा सुपौल को सूबे में दूसरा स्थान

सुपौल, एक संवाददाता। भाजपा सुपौल जिला इकाई ने निर्धारित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसका आधार संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों तथा पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों का संचालन आदि रहा। इस उपलब्धि से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

उपलब्धि पर बधाई

इस उपलब्धि पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ने संगठन के निर्देशों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पालन किया। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं ने जिस ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य किया, उसी का परिणाम है कि सुपौल जिला पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त करने में सफल हुआ है।

नेतृत्व का योगदान

उन्होंने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष नेता नागेंद्र नारायण ठाकुर, विजय कुमार चौधरी, संतोष प्रधान तथा रामकुमार राय के मार्गदर्शन और प्रेरणा से संगठन को लगातार नई दिशा मिली है। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संगठन के कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा।

टीम भावना का परिणाम

जिला महामंत्री कुणाल कुमार, प्रदीप कुमार सिंह और पवन कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि संगठनात्मक अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, सरोज झा, अर्चना मेहता, सुरेंद्र नारायण पाठक ,रणधीर ठाकुर, राजेश्वर विश्वास, अनिल साह, सरिता मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विनीता देवी, रंजू झा, सतीश कुमार, प्रवीण कुमार झा, दिनेश शर्मा तथा पिंटू मंडल समेत अन्य ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाजपा सुपौल जिला इकाई ने किस स्थान पर उपलब्धि हासिल की?
भाजपा सुपौल जिला इकाई ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।