Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsBiker Injured in Collision with Auto Rickshaw on NH 27 Near Raghopur
सुपौल : बाइक और सिटी रिक्शा टक्कर में एक घायल

सुपौल : बाइक और सिटी रिक्शा टक्कर में एक घायल

संक्षेप:

राघोपुर में एनएच 27 पर बाइक और सिटी रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। बाइक चालक जलधर दास घायल हो गए। उन्हें राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी थाना अध्यक्ष ने दी, लेकिन अभी तक कोई...

Aug 07, 2025 05:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के 50 पुल के पास एनएच 27 पर मंगलवार की रात करीब 8 बजे बाइक और सिटी रिक्शा में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक घायल हों गया। बताया जाता है कि सिमराही वार्ड 8 निवासी जलधर दास (35) एक बाइक से किसी काम को लेकर प्रतापगंज गया था। वापस लौटने के क्रम में 50 पुल के पास सामने से आ रहे एक सिटी रिक्शा से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। वहीं ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।