Supaul News: सुपौल : छातापुर में चोरों का आतंक, किराना दुकान से 40 हजार नकद चोरी

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: छातापुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। बुधवार रात, अज्ञात चोरों ने किराना व्यवसायी बिनोद भगत की दुकान से 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोर दुकान के काउंटर का ताला तोड़कर नकद लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुपौल : छातापुर में चोरों का आतंक, किराना दुकान से 40 हजार नकद चोरी
सुपौल : छातापुर में चोरों का आतंक, किराना दुकान से 40 हजार नकद चोरी

Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रखंड मुख्यालय बाजार में भी आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने बाजार स्थित किराना व्यवसायी बिनोद भगत की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान के काउंटर में रखे दराज का ताला तोड़कर करीब 40 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार चोर सीढ़ीघर में लगी ग्रिल को तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद दुकान के काउंटर में लगे दराज का ताला तोड़ा और उसमें रखी नकदी चोरी कर ली।

गुरुवार सुबह व्यवसायी दुकान पहुंचे

गुरुवार सुबह व्यवसायी दुकान पहुंचे तो दराज टूटा हुआ मिला। इसके बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई। बिनोद भगत ने बताया कि दराज में करीब 40 हजार रुपये रखे थे, जिसे चोर ले गए। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इस दौरान पुलिस को छत पर एक दबिया मिला, जिसे चोरों द्वारा छोड़े जाने की आशंका है। पुलिस ने दबिया को जब्त कर थाना ले गई है। पीड़ित व्यवसायी ने थाने में लिखित शिकायत देकर चोरी की घटना का जल्द उद्भेदन और नकदी बरामद करने की मांग की है। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। व्यवसायी से भी कुछ सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस पड़ताल कर रही है। जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦कब चोरी की घटना हुई?−
चोरी की घटना बुधवार देर रात हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: सुपौल : छातापुर में चोरों का आतंक, किराना दुकान से 40 हजार नकद चोरी