Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsBihar s Development Journey CM Nitish Kumar Highlights Progress in Safety Health and Employment
सुपौल : 20 वर्षों में बिहार में चारों तरफ विकास की नदियां बहीं : सीएम

सुपौल : 20 वर्षों में बिहार में चारों तरफ विकास की नदियां बहीं : सीएम

संक्षेप: बिहार में पिछले 20 वर्षों में विकास की नदियां बहीं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने त्रिवेणीगंज में कहा कि जंगलराज का भय समाप्त हो गया है। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार हुआ है, और अब 12 मेडिकल कॉलेज हैं। 40 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा मिला है।

Tue, 4 Nov 2025 11:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। बीते 20 वर्षों में बिहार में चारों तरफ विकास की नदियां बहीं। इसके पूर्व बिहार का जंगलराज आपलोगों को याद है न, कैसे शाम होते ही लोग घरों में अपना दरवाजा बंद कर दुबक जाते थे। घर का कमाने वाला जब तक वापस नहीं आ जाता था, तबतक लोगों को नींद नहीं आती थी। अब भय और दहशत का आलम खत्म हो गया है। अब बिहार में रात भर राहगीरों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलबार को त्रिवेणीगंज के अनुपलाल यादव कॉलेज मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीएम ने कहा कि जंगलराज में सांप्रदायिक विद्वेष था, जिसे हमारी सरकार ने दूर किया। आज राज्य में प्रेम, भाईचारे और शांति का माहौल है। उन्होंने कहा कि पहले राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत कितनी खराब थी, ये आपलोगो से छुपा हुआ नहीं है। पूर्व से बिहार में सिर्फ छह मेडिकल कॉलेज थे, आज 12 मेडिकल कालेजों की संख्या है। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में मेडिकल कालेज खोलने की योजना है। सोलर सस्टिम के तहत प्रत्येक घरों मे मुफ्त बिजली जले इसकी तैयारी है। अब तक 40 लाख युवाओं को रोजगार दी जा चुकी है। सरकार बनते ही करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा मिला। बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या देशभर में सबसे ज्यादा है। पुलिस में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया। जीविका दीदियों को रोजगार के लिए 1.40 करोड़ जीविका से जुड़ी महिलाओं को 10-10 हजार भेजने का काम किया। बाकी महिलाओं के खाते में जल्द राशि भेजी जाएगी। लेकिन बिपक्ष हताशा में दुषप्रचार कर रहा है, जिससे सावधान रहने की जरूरत है। विपक्ष के कोई भ्रम में नहीं पड़े। सीएम ने बताया कि इस राशि का कोई रिफंड नहीं होगा। बेहतर काम करने वालों को रोजगार के लिए दो लाख की राशि दी जाएगी। बिहार के सभी पंचायतों में विवाह भवन बनकर तैयार होगा। इसके लिए चार हजार करोड़ खर्च होगा। मुख्यमंत्री ने जिले के विकास पर भी फोकस किया। मेडिकल कालेज,त्रिवेणीगंज में बायपास इत्यादि अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। मौके पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, राष्ट्रीय महासचिव मनीष बर्मा, सांसद दिलेश्वर कामत, एमएलसी ललन सर्राफ, त्रिवेणीगंज विधानसभा के जदयू उम्मीदवार सोनम रानी, पिपरा विधानसभा के जदयू उम्मीदवार रामविलास कामत, निर्मली विधानसभा के उम्मीदवार अनिरुद्ध यादव सहित कई कार्यकर्ता मंच पर मौजूद थे।