Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsBihar s Animal Friendship Scheme Empowers Unemployed Youth with Livestock Support
सुपौल : जिले की 176 पंचायतों में पशु मित्र के चयन प्रक्रिया हुई पूरी

सुपौल : जिले की 176 पंचायतों में पशु मित्र के चयन प्रक्रिया हुई पूरी

संक्षेप:

सुपौल में पशुपालन विभाग ने मैत्री योजना के तहत 176 पंचायतों में पशु मित्र का चयन किया है। यह योजना बेरोजगार युवाओं को कृत्रिम गर्भाधान और प्राथमिक पशु चिकित्सा में प्रशिक्षित कर स्वरोजगार का अवसर देती है। चयनित पशु मित्रों को मुफ्त प्रशिक्षण, एक किट और 50 हजार की सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

Sun, 30 Nov 2025 01:18 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल, एक प्रतिनिधि। पशुपालन विभाग के मैत्री योजना, पशु मैत्री के तहत जिले के प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक पशु मित्र का चयन किया जा रहा है। जिले के सभी पंचायतों में योजना के तहत पशु मित्र का चयन कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार की मैत्री योजना पशु मैत्री बेरोजगार शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करती है। जिसमें कृत्रिम गर्भाधान और प्राथमिक पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। चयनित पशुमित्र को मुफ्त प्रशिक्षण, एक किट और बाद में आय अर्जित करने का अवसर मिलता है। यह योजना जिले की 176 पंचायतों में बेरोजगार युवाओं को पशु मित्र के रूप में नियुक्त करती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिनके लिए जिले में चयन प्रक्रिया जारी है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी 176 पंचायतों में पशु मित्र बनाए जाने हैं। प्रत्येक पंचायत स्तर पर चयन के बाद सभी का प्रशिक्षण पटना एवं बक्सर जिले के भिन्न भिन्न प्रशिक्षण संस्थान में कराया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। स्वरोजगार के लिए 50 हजार की सामग्री भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे द्वारा मैत्री वर्कर अच्छी कमाई कर सकते है। डॉक्टर सिंह ने कहा कि कृत्रिम गर्भधारण प्रशिक्षण में कृत्रिम गर्भाधान और प्रशिक्षण के माध्यम से गर्भाधान और जनन से संबंधित ज्ञान प्रदान करता है। यहां जीव विज्ञान, गर्भावस्था, उत्पादन, और प्रबंधन के विभिन्न नमूनों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। ताकि पशुपालक और दुग्ध उत्पादन से संबंधित व्यवसायिक क्षेत्र का विकास हो सके। इस के माध्यम से पशुओ के स्वास्थ्य एवं प्रबंधन से संबंधित विशिष्टताएं प्राप्त की जा सकती है। जो उन्हें अपने व्यावसायिक क्षेत्र में सुधार करने में मदद कर सकती हैं। बताते चले कि यह प्रक्रिया अभी तक 3 चरणों में संपन्न करवाई जा चुकी है। जिसमें पहले चरण मे 30, द्वितीय चरण में 150 और तृतीय चरण में कुल 113 अभियार्थियों का चयन किया जा चुका है। कहा की अब तक में पहले और द्वितीय चरण के सभी 180 चयनित पशु मित्र का प्रशिक्षण करवाया जा चुका है। जबकि तीसरे चरण के कुल 113 चयनित अभियार्थियों में अभी कुल 60 पशु मित्र का प्रशिक्षण पटना के स्कोप ट्रेनिंग इंस्टीटूट के द्वारा करवाया जा रहा है। कहां की शेष बचे हुए 73 पशु मित्र को दिसंबर माह में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। डॉक्टर ने कहा कि जिले भर में 293 पशु मित्र का चयन किया गया है। कहा कि जिस पंचायत में पशुपालक और पशु की संख्या अधिक है वैसे पंचायतों में पशु मित्र की संख्या एक से अधिक है।