Supaul News: राजस्व कर्मियों ने जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज चौक पर धरना दिया

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर राजस्व कर्मियों ने 10 सूत्रीय मांगों के लिए धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई और 15 से 17 जुलाई तक ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 18 जुलाई से अनिश्चितकालिन धरना शुरू होगा।

Supaul News: राजस्व कर्मियों ने जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज चौक पर धरना दिया

Supaul News: सुपौलख् कार्यालय संवाददाता बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व कर्मियों ने जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज चौक पर धरना दिया। धरना में शामिल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने बताया कि मांगों के समर्थन में 15 से 17 जुलाई तक ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। इस अवधि में राजस्व कर्मी केवल ऑफलाइन कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो 18 जुलाई से पटना के गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।