Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsBihar Government Transfers 31 Crore to 2 8 Lakh Pensioners in Supaul
सुपौल : जिले के 2.80 लाख पेंशनधारियों के बीच बांटी 31.23 करोड़ की राशि

सुपौल : जिले के 2.80 लाख पेंशनधारियों के बीच बांटी 31.23 करोड़ की राशि

संक्षेप:

बिहार सरकार ने सुपौल जिले के पेंशनधारियों के लिए डीबीटी के माध्यम से अगस्त महीने में 31 करोड़ 23 लाख 28 हजार 900 रुपए की राशि ट्रांसफर की। इसमें विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत दो लाख 80 हजार पांच सौ साठ...

Sep 11, 2025 05:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार की ओर से डीबीटी के माध्यम से सुपौल जिले के पेंशनधारियों को राशि ट्रांसफर की गई। इस क्रम में अगस्त महीने के लिए जिले के कुल दो लाख 80 हजार पांच सौ साठ पेंशनधारी लाभुकों को 31 करोड़ 23 लाख 28 हजार नौ सौ रुपए की राशि खाते में ट्रांसफर की गई। इनमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 73316 लाभार्थी, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत 161732 लाभार्थी, निःशक्तता पेंशन योजना के तहत 16939 लाभार्थी, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 11542 लाभार्थी, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 16013 लाभार्थी एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के तहत 1018 लाभार्थी शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसको लेकर कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सौ से अधिक पेंशनधारियों को आमंत्रित कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश भी सुनवाया गया। मौके पर जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को सभी योग्य लाभुकों को किसी भी प्रकार की पेंशन योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीडीसी सारा अशरफ व सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग समेत अन्य मौजूद रहे।