सुपौल : सेवा स्थायी करने सहित अन्य मांगों के लिए दिया धरना
सुपौल में बिहार राज्य कार्यपालक सेवा संघ ने रविवार को धरना प्रदर्शन किया। कार्यपालक सहायकों ने सेवा स्थायी करने और सरकारी दर्जा देने की 11 सूत्री मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि...

सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य कार्यपालक सेवा संघ के आह्वान पर रविवार को जिला इकाई द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सागेंद्र कुमार के नेतृत्व में जिले भर से जुटे कार्यपालक सहायकों ने सेवा स्थायी करने और राज्य कर्मी का दर्जा देने सहित 11 सूत्री मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कार्यपालक सहायकों ने सरकार की नीति के खिलाफ अपने गुस्से का भी इजहार किया। कहा कि सरकार उनकी जायज मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है तो आंदोलन को तेज कियाजाएगा। उनका कहना था कि वह लोग सालों से विभिन्न विभागों में काम कर रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें सरकारी शकर्मी का दर्जा नहीं मिला।
संघ ने चेताया कि उनके धैर्य इसकी सीमा अब समाप्त हो गई है इसलिए सरकार को संज्ञान लेना होगा। कार्यपालक सहायकों ने सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और अन्य लाभ देने, संविदा व्यवस्था को समाप्त कर स्थायी भर्ती करने, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन, कार्यपालक सहायकों के लिए कल्याण कोर्स और बीमा योजना लागू करने की मांग दोहराई। धरना में रोहन कुमार, पुष्कर राज, जावेद अख्तर, राजा मिश्रा, राजदीप यादव, गायत्री कुमारी, एकता कुमारी, पिंकी, प्रियंका, रूना, रूबी, पल्लवी ज्योति आदि थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




