Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsBihar Energy Minister Bijendra Prasad Yadav Strengthens NDA Party Ahead of Assembly Elections
सुपौल : रसुआर प्लस टू स्कूल में बनेंगे 10 नए कमरे, 1.71 करोड़ स्वीकृत : मंत्री

सुपौल : रसुआर प्लस टू स्कूल में बनेंगे 10 नए कमरे, 1.71 करोड़ स्वीकृत : मंत्री

संक्षेप:

बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने निर्मली स्थित निरीक्षण भवन में एनडीए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने चुनाव की तैयारी के लिए संगठन को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को...

Sep 14, 2025 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री सह सुपौल के विधायक बिजेंद्र प्रसाद यादव रविवार दोपहर निर्मली स्थित निरीक्षण भवन पहुंचे। इस क्रम में उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करना और सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना ही कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस दौरान निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव भी मौजूद रहे। ऊर्जा मंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार जनता के विकास के लिए काम कर रही है और यह सुनिश्चित करना होगा कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति को मिले।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी क्रम में क्षेत्रीय लोगों ने भी मंत्री से मुलाकात की और अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। मंत्री ने सभी शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इनके समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। बैठक के दौरान मंत्री ने बताया कि ललमिनिया पंचायत के रसुआर स्थित प्लस टू विद्यालय में 10 नए कमरे बनाए जाएंगे। इसके लिए लगभग एक करोड़ 71 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। मंत्री की इस घोषणा से क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सरकार लगातार काम कर रही है और आने वाले समय में और भी योजनाएं लागू होंगी। मौके पर जदयू के कई वरिष्ठ नेता सहित अनुमंडल क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।