Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsBihar Assembly Elections Final Preparations and Training for Polling Staff
सुपौल : ऑब्जर्वर सह आईएएस पहुंचे छातापुर, तैयारियों से हुए अवगत

सुपौल : ऑब्जर्वर सह आईएएस पहुंचे छातापुर, तैयारियों से हुए अवगत

संक्षेप: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में है। छातापुर में बीडीओ डा. राकेश गुप्ता ने सहायक बीएलओ शिक्षकों को मतदान कर्तव्यों का प्रशिक्षण दिया। आईएएस सौमित्र शंकर सेन गुप्ता ने तैयारियों की समीक्षा की। सभी सहायक बीएलओ को मतदान के दिन समय पर उपस्थित रहने और सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Fri, 7 Nov 2025 12:10 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

छातापुर,एक प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में है और प्रखंड प्रशासन मतदान केन्द्रों पर देय सुविधाओं के लिए कर्मियों की जिम्मेवारी सुनिश्चित करने में जूटी है। गुरूवार को बीडीओ डा.राकेश गुप्ता ने सहायक बीएलओ बनाये गए शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित कर उसे कर्तव्य एवं दायित्वों का बोध कराया। गुरूवार को ऑब्जर्वर सह आईएएस सौमित्र शंकर सेन गुप्ता छातापुर पहूंचे और मतदान को लेकर चल रही तैयारियों से अवगत होकर संतोष व्यक्त किया। बीडीओ ने सुरपत सिंह उच्च प्लस टू विद्यालय भवन में पांच शिफ्टों में एचएम एवं शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। वहीं डीएम के निर्देशों का हवाला देकर निर्वाचन कार्य में किसी भी लापरवाही को अक्षम्य बताते शख्त हिदायत भी दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रशिक्षण में बीडीओ ने कहा कि सभी सहायक बीएलओ अपने बूथ पर मतदान के दिन सुवह साढे पांच से छह बजे तक निश्चित रूप से पहूंच जाना है। सभी सहायक बीएलओ माॅकपाल के दौरान मौजूद रहेंगे, कहा कि मतदाताओ एवं मतदान कर्मियों को सहयोग व देय सुविधाओं को सुनिश्चित करना सहायक बीएलओ की जिम्मेवारी है, सहयोग के लिए आंगनवाडी सेविकाओं को टैग किया गया है, मतदान केंद्र परिसर में मोबाइल ले जाना वर्जित रहेगा, कहा कि नौ नवंबर को मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी के पहूंचने पर सभी सुविधा व संसाधन को उपलब्ध कराना सहायक बीएलओ की जिम्मेवारी है। आगामी नौ एवं 10 नवंबर को मतदान केन्द्र पर पहूंचकर व्यवस्था को सुदृढ कर लेना है। वहीं बीडीओ ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर एल एन सभागार में सेविकाओं के साथ बैठक कर कर्तव्य का बोध कराया। बीडीओ ने प्रशिक्षित करते कहा कि सभी सेविका सहायक बीएलओ को सहयोग करेंगे। सेविकाओं का मुख्य दायित्व पर्दानशी महिलाओं का चेहरा पहचान करना, मतदाता का मोबाइल सुरक्षित रखना, मतदाता को कतारबद्ध करना तथा किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए तत्पर रहना है। प्रशिक्षणों के दौरान सहायक आरडीओ प्रवीण कुमार रजक, प्रखंड साधनसेवी विनोद कुमार राम, निर्वाचन शाखा के हरेंद्र कर्ण मौजूद थे।