सुपौल : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन चुनावी घमासान रहा तेज

Nov 10, 2025 05:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का समय नजदीक आते ही सियासी गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। सभी प्रत्याशी जनसंपर्क में जुटे हैं, डोर-टू-डोर कैंपेन, नुक्कड़ सभाएँ और सोशल मीडिया प्रचार कर रहे हैं। हर स्तर पर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास हो रहा है, और चुनावी जंग पूरी तरह गर्म हो चुकी है।

सुपौल : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन चुनावी घमासान रहा तेज

सुपौल। आगामी मंगलवार को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान का समय नजदीक आते ही सियासी पारा तेजी से चढ़ गया है। चुनाव प्रचार की अंतिम दिन मंगलवार को कोई प्रत्याशी दिन-रात एक कर जनसंपर्क में जुटे रहे, तो कोई लगातार रणनीति बदलकर मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास करते दिखे। इसके साथ ही, अंतिम बेला में सभी उम्मीदवार पूरी ताकत के साथ मैदान में डटे हुए दिखे और किसी भी मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहते रहे हैं। प्रत्याशियों की ओर से डोर-टू-डोर कैंपेन, नुक्कड़ सभाएं, जनसंवाद कार्यक्रम, सोशल मीडिया प्रचार का दौर और सेटिंग-गेटिंग चरम पर है।

पिछले दो दिनों से लगभग 24 घंटे का लगातार जनसंपर्क अभियान देखा जा रहा है। प्रत्याशी सड़क से लेकर गांव, मोहल्लों और चौक-चौराहों पर लोगों से मुलाकात कर उन्हें रिझाने की कोशिश में लगे हैं। इसके साथ ही सेटिंग-गेटिंगके तहत समाज के प्रमुख व्यक्तित्व, प्रतिनिधियों एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों को अपनी और मिलाने के लिए हर विधा अपनाते दिखे। हालांकि कोई भी प्रत्याशी या कार्यकर्ता पूरी तरह आश्वस्त नजर नहीं आ रहा है। सभी वर्गों का समर्थन हासिल करने के लिए वे लगातार मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने और और अपने लिए समर्थन पाने का प्रयास करते दिखे। इसके तहत भीड़ जुटाने से लेकर अपने पक्ष में माहौल बनाने तक हर स्तर पर प्रत्याशी सक्रिय थे। आम जनता से संवाद स्थापित करने और जनविश्वास अर्जित करने के लिए वे हर संभव प्रयास करते दिखे। कुल मिलाकर, मतदान नजदीक आते ही चुनावी जंग पूरी तरह गर्म हो चुकी है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि मतदाता किस उम्मीदवार पर अपना विश्वास जताते हैं और बदलाव की इस चर्चा का परिणाम किस रूप में सामने आता है। दो दिनों से लगभग 24 घंटे का लगातार जनसंपर्क अभियान देखा जा रहा है। प्रत्याशी सड़क से लेकर गांव, मोहल्लों और चौक-चौराहों पर लोगों से मुलाकात कर उन्हें रिझाने की कोशिश में लगे हैं। इसके साथ ही सेटिंग-गेटिंगके तहत समाज के प्रमुख व्यक्तित्व, प्रतिनिधियों एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों को अपनी और मिलाने के लिए हर विद्या अपनाते दिखे। पूरी तरह आश्वस्त नजर नहीं आ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;