सुपौल : विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

वीरपुर में न्यू कैंब्रिज रेसिडेंशियल स्कूल में पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व की जानकारी दी गई। वन विभाग के अधिकारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं ने मिलकर पौधे लगाए।

सुपौल : विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

वीरपुर, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वीरपुर स्थित न्यू कैंब्रिज रेसिडेंशियल स्कूल में पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक संसाधनों के महत्व की जानकारी दी गई। इस अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। फॉरेस्टर रवि रंजन ने दो सौ विद्यार्थियों के बीच पौधों का वितरण करते हुए उनके संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा कि जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। विद्यालय के निर्देशक एमके झा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है।

वहीं प्राचार्य अजय कुमार ने विद्यार्थियों में पर्यावरणीय जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने पर बल दिया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर विभिन्न पौधे लगाए तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। मौके पर वन रक्षक रितेश कुमार, पंकज कुमार सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।