सुपौल : नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक करेंगे छात्र

Nov 23, 2025 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल में 26 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस पर सभी स्कूलों के छात्र जागरूकता अभियान चलाएंगे। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने सभी डीईओ को निर्देश दिया है कि नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित करें। विद्यालयों में प्रभात फेरी, प्रतियोगिता, और मद्यनिषेध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ होंगी।

सुपौल : नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक करेंगे छात्र

सुपौल, एक प्रतिनिधि। 26 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस पर जिले के सभी स्कूलों के छात्र जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसको लेकर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने पत्र जारी कर,राज्य के सभी डीईओ को नशा मुक्ति को लेकर हर जिले के सभी स्कूलों के छात्रों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में डीईओ संग्राम सिंह ने बताया कि निर्देश के आलोक में जिले के सभी सरकारी स्कूलों में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नशामुक्ति दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को स्कूलों में पूर्व की भांति इस वर्ष भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर मद्यनिषेध के प्रति जागरुकता पैदा की जायेगी। इसी प्रकार विद्यालय भवनों पर मद्यनिषेध का स्लोगन, पोस्टर, बैनर आदि अंकित कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिलास्तर पर मद्यनिषेध से संबंधित निबंध लेखन, वाद-विवाद एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया जायेगा। स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा अपने अभिभावकों से शराब नहीं पीने एवं दूसरों को भी शराब नहीं पीने के लिए प्रेरित करने से संबंधित शपथ पत्र भी प्राप्त किया जाएगा। डीपीओ ने बताया कि जन शिक्षा निदेशालय द्वारा जिले में सार्वजनिक स्थलों पर मद्यनिषेध से संबंधित नुक्कड़ नाटक तथा स्लोगन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा। सभी स्कूलों के प्रधान अध्यापकों को 26 नवंबर को नशामुक्ति से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्देश दिया गया हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;