Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsAuto-Scorpio Collision in Raghopur Injures Elderly Woman
सुपौल : ऑटो और स्कॉर्पियो की टक्कर में बुजुर्ग महिला घायल

सुपौल : ऑटो और स्कॉर्पियो की टक्कर में बुजुर्ग महिला घायल

संक्षेप:

राघोपुर में मंगलवार को एक ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर हो गई, जिसमें 60 वर्षीय ललिता देवी घायल हो गई। वह गणपतगंज बाजार से लौट रही थी जब दुर्घटना हुई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को राघोपुर रेफरल...

Aug 07, 2025 05:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के किसान चौक के पास एनएच 106 पर मंगलवार को ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक महिला घायल हो गई। बताया जाता है कि डुमरी पंचायत के सरहोचिया वार्ड 2 निवासी ललिता देवी (60) किसी काम को लेकर गणपतगंज बाजार गई थी। वापस एक ऑटो से घर लौटने के क्रम में अचानक किसान चौक के पास सामने से आ रहे एक स्कॉर्पियो ने उसे साइड से ठोकर मार दिया। घटना के बाद ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायल का उपचार चल रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।