Supaul News: सुपौल : दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार
Supaul News: प्रतापगंज में दिन-दहाड़े एक युवती का अपहरण करने की कोशिश हुई। जब पिता ने बेटी को बचाने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उनकी पिटाई की। पुलिस ने समय पर कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की सुरजापुर पंचायत के वार्ड आठ में गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े एक युवती के कथित अपहरण के प्रयास से इलाके में सनसनी फैल गई। बेटी को बदमाशों के चंगुल से बचाने के दौरान पिता ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। सुरजापुर पंचायत वार्ड आठ निवासी युवती के पीड़ित पिता सोनू चौधरी ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि गुरुवार दोपहर वह अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान गांव के ही नीरज कुमार कामैत और अखलेश कुमार कामैत दो अज्ञात साथियों के साथ बाइक से पहुंचे। आरोप है कि चारों ने हथियार का भय दिखाकर उनकी बेटी को जबरन बाइक पर बैठाकर अगवा करने का प्रयास किया।
पिता की बहादुरी
बेटी के शोर मचाने पर पिता उसे बचाने के लिए आरोपियों से भिड़ गए। आरोप है कि इसी दौरान अखलेश कुमार कामैत ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। जब बदमाश अपहरण की कोशिश में असफल रहे तो दुकान से करीब पांच हजार रुपये नकद लूटकर बाइक से फरार हो गए। घायल सोनू चौधरी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों में से नीरज कुमार कामैत को गिरफ्तार कर लिया। इधर, थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर दो नामजद एवं दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी नीरज कुमार कामैत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


