सुपौल : बड़ी बहन के घर से लौट रही आशा कर्मी की ट्रक से कुचलकर मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

राघोपुर में एक आशा कर्मी कंचन देवी (48) की अज्ञात ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह अपनी बड़ी बहन के घर से लौट रही थी जब यह घटना हुई। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कंचन के चार बेटियां और एक बेटा है।

सुपौल : बड़ी बहन के घर से लौट रही आशा कर्मी की ट्रक से कुचलकर मौत

राघोपुर, एक प्रतिनिधि। बड़ी बहन के घर से लौट रही आशा कर्मी की अज्ञात ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के एनएच 27 स्थित धर्मपट्टी गांव के समीप शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे की है। वहीं घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में महिला को रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रेफरल अस्पताल राघोपुर की आशा कर्मी कंचन देवी (48) की अज्ञात ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। मृतका की पहचान सिमराही नगर पंचायत वार्ड 13 निवासी स्व बिरेंद्र दत्त की पत्नी के रूप में हुई है।

वह अपने बड़ी बहन के घर सिमराही स्थित धर्मपट्टी गई थी। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह पैदल ही अपने घर लौट रही थी। इसी क्रम में अज्ञात ट्रक चालक ने उसे कुचल दिया और मौके से वाहन समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर निलेश प्रधान ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतका नगर पंचायत सिमराही वार्ड 12 की आशा कर्मी थी। करीब छह महीने पहले उसके पति की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। मृतका की चार बेटियां और एक बेटा है। इनमें चारों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि अविवाहित बेटा कौशल कुमार दिल्ली में मजदूरी करता है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।