Supaul News: सुपौल : अपहरण के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, सुपौल
Supaul News: सरायगढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। लड़की की मां ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर सुपौल न्यायालय भेजा। आरोपी चंदन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुरुवार को नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सदानंदपुर गांव के वार्ड 3 निवासी चंदन कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग की मां ने पुत्री के अपहरण के आरोप में थाना कांड संख्या 266/26 दर्ज कराया था, जिसमें चंदन कुमार को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने नाबालिग लड़की को पूर्व में ही बरामद कर उसका बयान दर्ज कराने के लिए सुपौल न्यायालय भेज दिया था। गिरफ्तार आरोपी चंदन कुमार को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया।


