सुपौल : हथियारबंद बदमाश को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा
राघोपुर थाना क्षेत्र की विशनपुर दौलत पंचायत के वार्ड 11 में स्थानीय लोगों ने एक हथियारबंद बदमाश को गिरफ्तार किया। बदमाश बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों में से एक था। गिरफ्तार युवक के पास से कट्टा और बिना नंबर की पल्सर बाइक बरामद हुई। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की है।

राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र की विशनपुर दौलत पंचायत के वार्ड 11 में शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों की मदद से एक हथियारबंद बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश की गिरफ्तारी यह कार्रवाई पैक्स गोदाम और कचरा भवन के समीप एनएच 27 से आनंद चौक जाने वाली सड़क पर की गई है। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को स्थानीय लोगों ने देखा। लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, जिनमें से दो युवक भाग निकले। वहीं एक युवक को कट्टा और एक बिना नंबर की पल्सर बाइक के साथ पकड़ लिया गया। इधर, स्थानीय लोगों की इसकी सूचना पुलिस को दे दी। घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र की चिलौनी उत्तर पंचायत के बेलही वार्ड तीन निवासी गुलाब शर्मा के पुत्र राकेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों की सजगता
इस बाबत विशनपुर दौलत पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भूपेंद्र मेहता ने बताया कि गुरुवार शाम को कुछ लोगों के मोबाइल छीने गए थे। शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने इन संदिग्ध युवकों को देखा तो उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। जांच-पड़ताल के दौरान युवक के पास से एक कट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौक से पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से एक कट्टा और एक बिना नंबर की पल्सर बाइक बरामद की है। इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटनास्थल से एक युवक को कट्टा और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


