सुपौल : कांग्रेस के गढ़ सुपौल में आज भी पार्टी के लिए असीम संभावनाएं

Apr 05, 2026 11:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

सुपौल में कांग्रेस कार्यालय में 'दायित्व ग्रहण कार्यक्रम' में अनुपम ने पहली बार पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी राहुल गांधी के विश्वास का प्रतीक है। अनुपम ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मेहनत और संघर्ष की आवश्यकता बताई और आम लोगों को अवसर देने का आश्वासन दिया।

सुपौल : कांग्रेस के गढ़ सुपौल में आज भी पार्टी के लिए असीम संभावनाएं

सुपौल, कार्यालय, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को आयोजित 'दायित्व ग्रहण कार्यक्रम' में अनुपम ने बतौर जिलाध्यक्ष पहली बार पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अनुपम ने कहा कि यह कोई जीत नहीं, जिम्मेदारी है जो राहुल गांधी ने उनपर विश्वास करके दिया है। इस अहम जिम्मेदारी का निर्वहन वो पूरी निष्ठा और ताकत से करेंगे। बिना किसी भेदभाव के उन सबको अवसर देंगे जिनमें मिलजुलकर काम करने की इच्छाशक्ति हो। उन्होंने कहा कि सुपौल जिला एक समय में कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था और आज भी यहां पार्टी के लिए असीम संभावनाएं हैं। जरूरत है बस मेहनत और लगन के साथ जमीन पर संघर्ष करने की।

जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए अनुपम ने राहुल गांधी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। दायित्व ग्रहण कार्यक्रम' के लिए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अनुपम को नए दायित्व की शुभकामनाएं दी। दायित्व ग्रहण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राज नारायण गुप्ता एवं संचालन नरेश मिश्र ने की। कार्यक्रम में शत्रुघन प्रसाद चौधरी,विश्वनाथ सर्राफ,सुभाष प्रसाद सिंह,अभय तिवारी,शिवनंदन यादव,कौशल यादव, मो उस्मान,मो सगीर आलम, सचिदानंद यादव, लक्ष्मण झा,सुरेन्द्र प्रसाद यादव,स्वाती मंडल,मनोज कुमार यादव,अंकित झा,श्याम भगत,पवन कुमार मिश्र, विजय कुमार, ललन, प्रेमनाथ झा, कुलदीप, मो उस्मान, मो बदरुद्दिन,अमीत कुमार झा, मो तनवीर, शिवनंदन यांदव, डॉ सुरेन्द्र यादव, रत्नेश्वर झा, विनोद साह, अशोक मंडल, राहुल यादव, मो अफरोज सहित अन्य लोग मौजूद थे। अनुपम ने कहा कि पिछले कई वर्षों से जिले में जो चुनावी सूखा पड़ा है, उसको दूर करने के लिए भी आगामी लोकसभा और विधानसभा की सभी सीटों पर कांग्रेस पार्टी ठोस काम करेगी। पार्टी संगठन को पंचायत ही नहीं, बूथ तक पहुंचाया जाएगा ताकि हमारी चुनावी ताकत कई गुना बढ सके। अनुपम ने क्षेत्र के आम लोगों पर विश्वास जताते हुए कहा कि हमारे कोसी मिथिलांचल के इलाके में ऊर्जावान लोग हैं और अनुभवी भी, ऐसे लोग भरपूर हैं जिनमें समझदारी है और क्षमता भी, जो विचार में अडिग और निडर हैं तथा व्यवहार में विनम्र और कुशल हैं। पार्टी कोशिश करेगी कि ऐसे सभी लोगों को अवसर मिले जिनमें संघर्ष का जज्बा और काम करने की इच्छाशक्ति हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।