Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsAll India Sanitation Workers Union Meeting in Marouna Expands Organization
सफाईमजदूर संघ के अध्यक्ष बने महादेव

सफाईमजदूर संघ के अध्यक्ष बने महादेव

संक्षेप:

मरौना में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता दुखन सदा ने की। बैठक में संगठन का विस्तार किया गया, जिसमें कई नए सदस्यों और महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का चयन किया गया। प्रदेश...

Dec 31, 2024 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

मरौना, एक संवाददाता। मरौना दक्षिण पंचायत भवन में रविवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता दुखन सदा ने की। बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। इसमें पंचायत अध्यक्ष महादेव राउत, उपाध्यक्ष मनोज मलिक, सचिव अर्जुन सदा, सदस्य सुनील सदा, रौशन मलिक, दिलीप मल्लिक, शिवशंकार मलिक, चंदन मलिक को मनोनीत किया गया। इसके अलावा महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर कविता देवी, सचिव गीता देवी, उपाध्यक्ष सीता देवी,गुड़िया देवी, रजनी देवी, शुभकला देवी, विमला देवी, रेखा देवी, मूर्ति देवी, ममता देवी, डोमनी देवी, मंजू देवी का चयन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजू राउत ने कहा कि बैठक में एनजीओ प्रथा का विरोध किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।