सुपौल : पंचायतों में कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

सरायगढ़ में शारदीय खरीफ महाअभियान के तहत कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को रासायनिक खाद का कम प्रयोग करने और वर्मी कंपोस्ट खाद के प्रयोग के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में किसानों को खेती में पर्यावरण और मिट्टी की सेहत को बनाए रखने के उपाय बताए गए।

सुपौल : पंचायतों में कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के उत्क्रमित मिडिल स्कूल कुलीपट्टी के प्रांगण में और मुरली पंचायत सरकार भवन में शनिवार को शारदीय खरीफ महाअभियान के तहत कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चांदपीपर पंचायत के उत्क्रमित मिडिल स्कूल कुल्लीपट्टी के जनकल्याण चौपाल कार्यक्रम पंचायत समिति सदस्य राजकिशोर पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम

कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम मे प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार सुधांशु, कृषि समन्वयक बीरेंद्र कुमार, एटीएम भागवत यादव, विद्या सुमन, किसान सलाहकार राजेश कुमार ने किसानों को मिट्टी बचाओ अभियान के तहत अपने-अपने खेतों में केमिकल खाद का कम प्रयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद प्रयोग करने से खेतों की उर्वरा शक्ति घट रही है। जिससे उपज भी कम हो रहा है। अधिक केमिकल वाले खाद डालने से खेत बंजर हो जाएगा।

वर्मी कंपोस्ट खाद के बारे में जागरूकता

प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने वर्मी कंपोस्ट खाद अपने अपने खेतों में डालने को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसानो को प्राकृतिक खेती करना चाहिए। कहा कि वर्मी कंपोस्ट खेती करने के लिए किसानों को जागरूक होना होगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने जल स्रोतों, तालाबों, नदियों और जैव विविधता की रक्षा करने, हरित आवास अपनाने, कार्बन उत्सर्जन घटाने, पर्यावरण को बचाने, और रासायनिक मुक्त खेती अपनाने, मिट्टी की सेहत को बचाने को लेकर विस्तृत रूप किसानों को जानकारी दी। इस मौके पर किसान सलाहकार राजेश कुमार, उमेश मंडल, सुरेंद्र पासवान, दुर्गी प्रसाद मंडल, श्याम नारायण मंडल, शिवराम मंडल, सदानंद पासवान, शिवनारायण मंडल, संतोष पासवान, सुरेश मंडल, सुनील मंडल, अरुण कुमार सहित अन्य किसान मौजूद थे। वहीं पंचायत सरकार भवन मुरली में शारदीय खरीफ महाअभियान 2026 कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मुखिया विजेंद्र प्रसाद यादव के अध्यक्षता में किया गया। इसमें एटीएम भगवत प्रसाद यादव, किसान सलाहकार विजेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार, श्याम कुमार भारती ने किसानों को खेत बचाओ अभियान के तहत अपने-अपने खेतों में केमिकल खाद का प्रयोग नहीं करने को लेकर जागरूक किया और वर्मी कंपोस्ट खाद का प्रयोग करने को लेकर किसानों को जागरूक किया इस मौके पर सुभाष कुमार सुमन, वार्ड सदस्य फूलों देवी, बबलू पांडे, अर्जुन कुमार यादव, संतोष कुमार, प्रकाश कुमार, मिथिलेश कुमार, शंकर शर्मा, नवीन झा, महेश्वर मुखिया, नंदलाल मुखिया, मुकेश यादव, उदय कुमार मरीक, रामकृष्ण यादव, सरवन कुमार, मनोज कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद साह, बच्चा मुखिया, वीरेंद्र मुखिया, मनोज मुखिया, अनिल कुमार, सीताराम मुखिया सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किस दिन हुआ?
कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।