ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलप्रेम प्रसंग में हुई थी अफरोज की हत्या

प्रेम प्रसंग में हुई थी अफरोज की हत्या

थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत वार्ड 5 निवासी मो. अफरोज की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अफरोज का शव 26 अगस्त को मंशी पिपराही पलार पर हैय्या धार...

प्रेम प्रसंग में हुई थी अफरोज की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलWed, 02 Sep 2020 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत वार्ड 5 निवासी मो. अफरोज की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अफरोज का शव 26 अगस्त को मंशी पिपराही पलार पर हैय्या धार के किनारे गड़ा हुआ मिला था।

एएसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि मृतक के भाई फिरोज ने केस में पप्पू पासवान, कृत्यानंद पासवान, सुनील पासवान, कृत्यानंद पासवान का साला और संजय सादा को नामजद किया था। जांच के क्रम में गिरफ्तार अप्राथमिक आरोपी सुमित मेहता ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। सुमित ने पुलिस को बताया कि पप्पू पासवान का एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। इस को लेकर ग्रामीण स्तर पर कई बार पंचायत भी हुई थी।

पंचायत में कहा गया था कि लड़का और लड़की दो अलग-अलग धर्म के हैं इसलिये दोनों को परहेज करना चाहिए। हिदायत देने के बाद भी पप्पू में कोई सुधार नहीं आया। अफरोज भी पप्पू और लड़की के प्रेम प्रसंग का विरोध करता था। इस वजह से पप्पू और अफरोज में कई बार झगड़ा और गाली गलौज भी हुई थी। कहा जाता है पप्पू जिस लड़की से प्रेम करता था उसका पहले अफरोज से प्रेम प्रसंग था। अफरोज के विरोध के कारण ही पप्पू ने साजिश रच कर अफरोज को 23 अगस्त की रात में मनसी पिपराही पलार पर धार के पास बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

बुलआ थाना में बुधवार को गिरफ्तार आनंद हत्याकांड के आरोपी। फोटो: हिन्दुस्तान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें