Supaul News: सुपौल : कुपोषण बन रहा स्वस्थ समाज की राह में बड़ी बाधा

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: कुनौली में कुपोषण की समस्या बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल रही है। आर्थिक तंगी के कारण ग्रामीण परिवार पौष्टिक आहार की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में अनियमितता भी इस समस्या को बढ़ा रही है।

Supaul News: सुपौल : कुपोषण बन रहा स्वस्थ समाज की राह में बड़ी बाधा

Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। ग्रामीण इलाकों में स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करना अब भी चुनौती बना हुआ है। गरीबी, सीमित आय और ग्रामीण जीवनशैली के कारण कुपोषण की समस्या गंभीर बनी हुई है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। कोसी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण कुनौली, कमलपुर और डगमारा पंचायतों के ग्रामीण इलाकों में यह समस्या और गहरी दिखाई देती है। तटबंध के अंदर और बाहर जलजमाव के कारण खेती प्रभावित होती रहती है। इससे किसानों और मजदूर परिवारों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई परिवार बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए पर्याप्त एवं पौष्टिक आहार की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं। ऐसे में कुपोषण से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं और बढ़ जाती हैं। वर्ष 1974 में राष्ट्रीय बाल नीति के गठन के बाद बच्चों को जन्म से पहले और जन्म के बाद विकास के विभिन्न चरणों में आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकारी स्तर पर पहल की गई। इसी क्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और माताओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

कुपोषण की समस्याएं

हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि कुछ जगहों पर आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषाहार और टेक होम राशन के वितरण में अनियमितता की शिकायतें सामने आती रही हैं। इससे कुपोषण की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण की कोशिशों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की भी भूमिका महत्वपूर्ण है। बावजूद इसके बच्चों और माताओं में कुपोषण से बचाव के प्रति अपेक्षित जागरूकता पैदा करने की जरूरत बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण संबंधी जानकारी और पौष्टिक आहार की उपलब्धता पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है। कमलपुर पंचायत के मुखिया प्रकाश चन्द्र मेहता ने बताया कि कुपोषण से मुक्ति के लिए ग्राम पंचायत स्तर से जुड़ी कोई विशेष योजना संचालित नहीं है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर भी इस दिशा में योजनाएं शुरू होने से ग्रामीण परिवारों को काफी लाभ मिल सकता है। वहीं, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ एस के सिंह ने बताया कि कुपोषण के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इससे बच्चों और महिलाओं में विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार को कुपोषण से बचाव के लिए जरूरी बताया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कुपोषण की समस्या किसे सबसे अधिक प्रभावित कर रही है?−
कुपोषण की समस्या बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर सबसे अधिक असर डाल रही है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: सुपौल : कुपोषण बन रहा स्वस्थ समाज की राह में बड़ी बाधा