सुपौल : 720 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही पुलिस ने कोसी नदी के अंदर लौकहा पलार पर बुधवार को

सुपौल : 720 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद

सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही पुलिस ने कोसी नदी के अंदर लौकहा पलार पर बुधवार को कोसी नदी के किनारे से 8 प्लास्टिक की बोरी से कुल 720 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की है। यह जानकारी भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर लौकहा पलार से कोसी नदी के किनारे मिट्टी और घास से ढंकी आठ प्लास्टिक की बोरी में रखी कुल 720 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की है। अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 98/ 26 दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।