राज्य स्तरीय भगैत महासम्मेलन की शुरुआत
सुपौल के लौकहा पंचायत में अखिल भारतीय लोकगाथा भगैत महासभा का 62वां वार्षिक अधिवेशन और राज्य स्तरीय भगैत महासम्मेलन शुरू हुआ। महासभा प्रवक्ता डॉ. अमन कुमार ने मानवता और धर्म के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर 108 बालिकाओं ने कलश यात्रा निकाली। सम्मेलन में कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

सुपौल। सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत लौकहा पंचायत में अखिल भारतीय लोकगाथा भगैत महासभा के तत्वावधान में रविवार को 62वें वार्षिक अधिवेशन सह राज्य स्तरीय भगैत महासम्मेलन की शुरुआत हुई। मौके पर महासभा प्रवक्ता डॉ. अमन कुमार ने कहा कि भगैत मानवता की असली पाठशाला है। मानवता इंसान का सबसे बड़ा धर्म है। धर्म का अर्थ केवल पूजा-पाठ नहीं बल्कि सत्य, प्रेम, न्याय और कर्तव्य पर आधारित जीवनशैली है। जो मनुष्य को मानव बने रहने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि धर्म का उद्देश्य विभाजन नहीं बल्कि एकता व भाईचारा का प्रचार करना है। इस दौरान यज्ञ स्थल से 108 बालिकाओं के द्वारा कलश यात्रा लौकहा, कजहा, अमहा के विभन्नि मार्गों में निकाली गई।
जिसमें सैकड़ों ग्रामीण, महासभा सदस्य व पदाधिकारी सहित धर्मराज भक्त शामिल हुए। सम्मेलन में वार्षिक सभापति घिनाय यादव, मालाधारी रामचन्द्र यादव, जिला परिषद् सदस्य गोदावरी देवी, रामनाथ मंडल, पैक्स अध्यक्ष फुलेन्द्र यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


