ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलमहिला बंदियों को दी गयी जानकारी

महिला बंदियों को दी गयी जानकारी

मंडल कारा में महिला बंदी से पूछताछ करते सचिव कमलेश कुमार मिश्र।

महिला बंदियों को दी गयी जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलFri, 25 May 2018 01:13 AM
ऐप पर पढ़ें

नालसा के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में गुरुवार को मंडल कारा परिसर में जागरूकता शिविर लगाकर महिला कैदियों को कानूनी जानकारी दी गयी। प्राधिकार के सचिव कमलेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिला कैदी से जेल में मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी ली गयी। 17 से 28 मई तक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सचिव श्री मिश्रा ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाली सारी कानूनी सहायता दी जायेगी। जेल में बंद दो गर्भवती महिलाओं निर्मल देवी, प्रियंका देवी से भी उन्होंने पूछताछ कर चिकित्सकों को उचित परामर्श देकर बेहतर इलाज कराने की बात कही। मौके पर पैनल वकील शीलभद्र सिंह, सरोज राय, अंजली भारती, मो. शमीम सहित अन्य मौजूद थे। मंडल कारा में महिला बंदी से पूछताछ करते सचिव कमलेश कुमार मिश्र।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें