सुपौल : कार से 1320 बोतल नेपाली शराब बरामद
सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही पुलिस ने एनएच 27 पर विश्वकर्मा धर्म कांटा के पास

सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही पुलिस ने एनएच 27 पर विश्वकर्मा धर्म कांटा के पास बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान निर्मली से भपटियाही की ओर गिरफ्तार से आ रही एक सफारी गाड़ी को रोककर तलाशी लेने पर 1320 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की है। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक सफारी गाड़ी बीआर 11टी 2074 की तलाशी के क्रम में ड्राइवर की सीट के बगल में काले रंग के 11 प्लास्टिक बोरा से 1320 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की। मौके से सफारी गाड़ी चालक निर्मली थाना क्षेत्र के मझारी गांव के वार्ड 8 निवासी रघुवीर कुमार राय को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उसने किशनपुर थाना क्षेत्र के कमलदाहा गांव वार्ड 8 निवासी जयदीप कुमार की शराब होने की बात बताई। उसने बताया कि वह नेपाल सीमा से अपने घर शराब लाकर शराब बेचता है। इधर, भपटियाही थानाध्यक्ष ने उत्पाद अधिनियम के तहत वाहन मालिक, गाड़ी चालक रघुवीर कुमार राय और जयदीप कुमार के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 99/ 26 दर्ज कर सफारी गाड़ी चालक रघुवीर कुमार राय को न्यायिक हिरासत में दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


