ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलभीमपुर में आग लगने से 11 घर जलकर राख

भीमपुर में आग लगने से 11 घर जलकर राख

भीमपुर थाना क्षेत्र के केवला वार्ड 2 में गुरुवार को आग लगने से 11 घर जलकर राख हो गए। इस आगजनी में लगभग 10 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो...

भीमपुर में आग लगने से 11 घर जलकर राख
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलFri, 06 Nov 2020 03:25 AM
ऐप पर पढ़ें

भीमपुर थाना क्षेत्र के केवला वार्ड 2 में गुरुवार को आग लगने से 11 घर जलकर राख हो गए। इस आगजनी में लगभग 10 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।

ग्रामीण शंभू यादव, अनिल यादव, भोला यादव आदि ने बताया कि खाना खाने के बाद वह लोग अपने-अपने काम पर चले गए थे। लगभग 11 बजे जब लोगों ने हो हल्ला करना शुरू किया तब सब लोग दौड़कर घटना स्थल पर पहुंच कर आग बुझाने में जुटे। तब तक आग इतनी विकराल रूप धारण कर चुकी थी कि आसपास के घरों को भी अपनी आगोश में ले लिया। उधर, लोगों की सूचना पर आधा घंटा बाद घटना स्थल पर पहुंचे भीमपुर थाना से अग्निशमन वाहन ने लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में घर से निकलने के क्रम में भोला यादव का पुत्र रौशन यादव बुरी तरह झुलस गया। उसे छातापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है।

आगजनी में शंभू यादव का एक घर, एक हौंडा मशीन, एक ट्रंक में रखे कपड़ा, बर्तन सहित लगभग एक लाख के सामान, प्रमोद यादव के एक घर, एक ट्रंक में रखे पांच हजार के बर्तन, कपड़ा, 25 हजार के जेवरात, दस हजार नगद, एक बाइक, साइकिल, अनमोल यादव के घर में रखे 15 हजार के बर्तन, डेढ़ लाख के जेवरात, 25 हजार के कपड़े, 25 हजार नगद, अनिल यादव के घर में रखे पांच हजार के कपड़े, आठ हजार नगद, लगभग सवा लाख के जेवरात, अशोक यादव के घर में रखे 40 हजार नगद, दस हजार के कपड़े, फर्नीचर आदि सामान जल गए गए।

इसके अलावा गंगा यादव का एक घर, अनंत यादव का एक घर, हरिलाल यादव का दो घर, लगभग पचास हजार के फर्नीचर, सुखी यादव का एक घर, कपड़ा, फर्नीचर, भोला यादव का एक घर, लगभग एक लाख के सामान, ललन यादव का एक घर, लगभग एक लाख के कपड़े, फर्नीचर, बक्शा, एक बाइक जलकर राख हो गए।

इस घटना में एक मवेशी की झुलसने से मौत हो गई। उधर, छातापुर सीओ सुमित कुमार ने बताया कि कर्मचारी को भेजकर क्षति का आकलन किया जा रहा। सरकारी स्तर से पीड़ितों को जो भी मुआवजा होगा वह दिलाया जाएगा।

भीमपुर थाना क्षेत्र के केवला वार्ड 2 में गुरुवार को आग लगने से जले घर व सामान। फोटो: हिन्दुस्तान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें