ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलसेविकाओं ने रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

सेविकाओं ने रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

जल-जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह और दहेज उन्मूलन को लेकर आयोजित मानव शृंखला को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को सेविकाओं ने जागरूकता रैली...

सेविकाओं ने रैली निकाल लोगों को किया जागरूक
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलSat, 11 Jan 2020 12:56 AM
ऐप पर पढ़ें

जल-जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह और दहेज उन्मूलन को लेकर आयोजित मानव शृंखला को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को सेविकाओं ने जागरूकता रैली निकाली। बाल विकास परियोजना कार्यालय से निकली रैली का नेतृत्व सीडीपीओ कुमारी कोमा कर रही थी।रैली एसएच 91 से मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर तक गई। यहां से पुन: बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंची। इस दौरान सेविकाओं ने बाल विवाह, नशा मुक्त और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ नारा लगाया। रैली निकालने से पहले बाल विकास परियोजना कार्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सिमराही बाजार से निसं के अनुसार मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को सेविकाओं ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली प्रखंड कार्यालय परिसर से निकलकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। रैली को महिला पर्यवेक्षिका सीमा सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर रूपम कुमारी, सुचित्रा कुमारी, पिंकी कुमारी, रुद्रकांत मिश्र, रूपम कुमारी, माला कुमारी, कमरून निशा, पूनम कुमारी, इंदु राय, सोनाक्षी कुमारी, शीला कुमारी, रेणु कुमारी, सीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में सेविकाएं मौजूद थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें