बिहार के रेल यात्रियों की लगी लॉटरी, आनंद विहार के लिए आज से दौड़ेंगी समर स्पेशल ट्रेनें; चेक करें पूरा शेड्यूल

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

गर्मियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पूर्णिया कोर्ट और सहरसा से आनंद विहार के लिए समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें झंझारपुर, निर्मली और सकरी के रास्ते चलेंगी। सरायगढ़ बायपास (न्यू झाझा) के इस्तेमाल से समय की बचत होगी। 22 कोच वाली इन ट्रेनों से मिथिलांचल और कोसी के…

बिहार के रेल यात्रियों की लगी लॉटरी, आनंद विहार के लिए आज से दौड़ेंगी समर स्पेशल ट्रेनें; चेक करें पूरा शेड्यूल

Indian Railway News: गर्मियों की छुट्टियों में दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। मिथिलांचल और कोसी क्षेत्र के लोगों को अब कन्फर्म टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे ने सुपौल, निर्मली, झंझारपुर और सकरी के रास्ते दिल्ली (आनंद विहार) के लिए दो विशेष समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। यह ट्रेनें पूर्णिया कोर्ट और सहरसा से संचालित की जाएंगी, जिससे उत्तर बिहार के रेल यात्रियों को सीधा और सुलभ विकल्प मिलेगा।

पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल का समय और शेड्यूल जानिए

रेलवे के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, गाड़ी संख्या 05579 (पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल) 26 अप्रैल से 14 जुलाई के बीच सप्ताह में दो दिन, प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से शाम 04:30 बजे खुलकर बनमनखी और मधेपुरा के रास्ते शाम 07:40 बजे सहरसा पहुंचेगी। सहरसा से प्रस्थान कर यह दरभंगा और सीतामढ़ी के रास्ते अगले दिन दोपहर 01:05 बजे दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन (05580) प्रत्येक रविवार और मंगलवार को चलाई जाएगी।

सहरसा-आनंद विहार स्पेशल का भी ऐलान

कोसी क्षेत्र के यात्रियों के लिए दूसरी बड़ी राहत सहरसा-आनंद विहार स्पेशल (05575) के रूप में मिली है। यह ट्रेन 28 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से खुलेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 05576 प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार से बिहार के लिए रवाना होगी। ये दोनों ट्रेनें अत्याधुनिक एलएचबी रैक से लैस होंगी, जिनमें स्लीपर और एसी इकोनॉमी सहित कुल 22 कोच होंगे, जिससे यात्रियों का सफर आरामदायक रहेगा।

सरायगढ़ बायपास से बचेगा समय

इस बार के परिचालन में रेलवे ने एक रणनीतिक बदलाव किया है। समय की बचत करने के लिए ये ट्रेनें सरायगढ़ मुख्य स्टेशन न जाकर, वहां बने नए बायपास यानी न्यू झाझा होकर निकलेंगी। इससे ट्रेन की रफ़्तार बढ़ेगी और यात्रियों का कीमती समय बचेगा। यह ट्रेनें सुपौल, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, दरभंगा, नरकटियागंज, गोरखपुर और मुरादाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए दिल्ली तक का सफर तय करेंगी।

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। वर्तमान में वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 'हिन्दुस्तान' की बिहार टीम के लिए राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी बड़ी खबरों को बेहद आक्रामकता और गहराई के साथ कवर कर रहे हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।