बिहार में अपराधियों का तांडव, सुल्तानगंज नगर परिषद में घुसकर ईओ का मर्डर; सभापति को भी गोली मारी

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, सुल्तानगंज (भागलपुर)
share

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुसकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। गोलियों से भूनकर ईओ की हत्या कर दी गई। वहीं, सभापति को भी सिर में गोली मारी, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बिहार में अपराधियों का तांडव, सुल्तानगंज नगर परिषद में घुसकर ईओ का मर्डर; सभापति को भी गोली मारी

बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े अपराधियों का तांडव देखने को मिला।सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुसकर अपराधियों ने सभापति और कार्यपालक अधिकारी (ईओ) पर गोलियों की बौछार कर दी। इस घटना में कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) की मौत हो गई, जबकि नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हैं। उनके सिर में गोली लगी है। भागलपुर के मायागंज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी, एसएसपी से लेकर कई वरीयत अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। अपराधियों ने सरकारी दफ्तर में वारदात कर सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार और बिहार पुलिस के इकबाल को चुनौती दी है।

जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर की है। सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में बाइक सवार अपराधी घुस गए ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इसमें ईओ कृष्ण भूषण कुमार और सभापति राजकुमार गुड्डू गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से भागलपुर रेफर कर दिया गया।

हालांकि, ईओ कृष्ण कुमार की रास्ते में ही मौत हो गई। रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर कुंदन भाई पटेल ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी एवं सभापति को सिर में गोली लगी है, मायागंज अस्पताल भेजा गया।

नगर परिषद कार्यालय छावनी बना

सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचने लगे। नगर परिषद कार्यालय को सील कर दिया गया है। किसी बाहरी व्यक्ति के अंदर घुसने पर रोक लगा दी गई है। भागलपुर के एसएसपी, सिटी एसपी, प्रशिक्षु एएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी सुल्तानगंज पहुंचे हैं।

सभापति को पांच गोलियां मारीं

बताया जा रहा है कि सभापति को पांच गोलियां मारी गई हैं। नगर परिषद कार्यालय में आठ से अधिक राउंड फायरिंग हुई। सीसीटीवी फुटेज से ही गोली मारने वाले की सही पहचान की जा सकेगी। प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कोई कुछ नहीं बता रहे हैं।

चर्चा है कि एक बाइक से तीन अपराधी आए और विज्ञापन का सैरात कर रहे कार्यपालक पदाधिकारी एवं सभापति को गोली मार भाग निकले। घटनास्थल पर एक खोखा भी पड़ा हुआ मिला है। जांच के बाद ही गोलीबारी और हत्याकांड की वजह पता चल पाएगी। मामले पर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

सम्राट सरकार की पुलिस को अपराधियों की खुली चुनौती

सुल्तानगंज नगर परिषद में दिनदहाड़े हुई फायरिंग और हत्याकांड ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपराधियों ने खुले तौर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार के अंतर्गत आने वाली बिहार पुलिस के इकबाल को चुनौती दे दी है। सीएम खुद भागलपुर से सटे मुंगेर जिले के तारापुर के रहने वाले हैं और अंग क्षेत्र में हुई इस खौफनाक वारदात से पूरा बिहार दहल गया है।

(सुल्तानगंज से संजय झा की रिपोर्ट)

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।