बिहार के छात्रों को मिलेगी फ्री और क्वालिटी एजुकेशन; मशहूर गणितज्ञ केसी सिन्हा ने बताया पीके का शिक्षा प्लान
जन सुराज पार्टी के स्थापना दिवस पर मशहूर गणितज्ञ और शिक्षक केसी सिन्हा ने कहा कि बिहार के छात्र बहुत परिश्रमी हैं, इन्हें बस क्वालिटी शिक्षा की जरूरत है। हम लोगों ने एक प्लान बनाया है। जिसके तहत बच्चों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के स्थापना दिवस पर पटना के वेटनरी कॉलेज के मैदान में भव्य कार्यक्रम हुआ। मनोज भारती जन सुराज के पहले अध्यक्ष बने हैं। और पार्टी संविधान की घोषणा हुई। इस मौके पर मशहूर गणितज्ञ, नांलदा ओपन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और 70 से ज्यादा किताबें लिखने वाले शिक्षक केसी सिन्हा ने भी बिहार के छात्रों को क्वालिटी शिक्षा देने पर जोर दिया।
केसी सिन्हा ने कहा कि आज जन सुराज के स्थापना दिवस पर दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्मदिन है। एक वक्त था जब देशभर में बिहार शिक्षा के मामले में अग्रणी था। विक्रमशिला और नालंदा जैसे विद्यालय थे। बिहार के छात्र बहुत मेहनती हैं। किसी भी हालत में एडजस्ट कर लेते हैं। आज भी दिल्ली में एक कमरे में रहकर खुद खाना भी बनाते हैं। अपना लक्ष्य हासिल करके सफल होते हैं।
सिन्हा ने कहा कि राज्य के छात्रों को सिर्फ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जरूरत है। जिसके लिए उन्हें बिहार से बाहर न जाना पड़े। राज्य में ही रहकर क्वालिटी शिक्षा मिल जाए तो वो किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं। मैं प्रोफेसर हूं, 58 साल हो गए हैं, हमारी किताबें क्लास-1 से लेकर पीजी तक हैं। मैं जानता हूं कि हमारे छात्र बहुत परिश्रमी हैं। बस इन्हें अच्छी शिक्षा की जरूरत है। अगर ऐसा हो जाए तो बिहार शीर्ष पर पहुंच जाएगा।
सिन्हा ने कहा कि राज्य के छात्रों को सिर्फ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जरूरत है। जिसके लिए उन्हें बिहार से बाहर न जाना पढ़े। राज्य में ही रहकर क्वालिटी शिक्षा मिल जाए तो वो किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं। मैं प्रोफेसर हूं, 58 साल हो गए हैं, हमारी किताबें क्लास-1 से लेकर पीजी तक हैं। मैं जानता हूं कि हमारे छात्र बहुत परिश्रमी हैं। बस इन्हें अच्छी शिक्षा की जरूरत है। अगर ऐसा हो जाए तो बिहार शीर्ष पर पहुंच जाएगा।
|#+|
केसी सिन्हा ने कहा कि एक बार प्रशांत किशोर मेरे से मिले, और कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था को कैसे सुधारा जा सकता है। राज्य के वंचित बच्चों को कैसे बिहार में ही अच्छी शिक्षा मिले। आपको बता दें हम लोगों ने एक प्लान बनाया है। जो बहुत जल्द आप लोगों के सामने होगा। जिसके तहत छात्रों को मुफ्त और क्वालिटी शिक्षा मिलेगी। पढ़ाई के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।


