बिहार में ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में छात्र की मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका

दूसरी ओर, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के संचालक के पुत्र ऋषि कुमार कर्ण ने हत्या के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और फुटेज से सच्चाई सामने आ जाएगी।

बिहार में ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में छात्र की मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले में स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यहां मधेपुर थाने की नवादा पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर टोला स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में शनिवार को छठी के 12 वर्षीय छात्र विकेश कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। विकेश भेजा थाने के सुंदरी गांव निवासी भजन महतो का पुत्र था। घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी गला दबाने से मौत की आशंका जताई गई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे स्कूल संचालक का पुत्र ऋषि कुमार कर्ण विकेश को बेहोशी की हालत में मधेपुर पीएचसी सह रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचा। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अंजुम हाशमी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. हाशमी ने बताया कि छात्र को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। विकेश करीब दो साल से हॉस्टल में रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है।

दूसरी ओर, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के संचालक के पुत्र ऋषि कुमार कर्ण ने हत्या के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और फुटेज से सच्चाई सामने आ जाएगी। बताया गया कि विद्यालय में करीब 100 छात्र नामांकित हैं, जिनमें से वर्तमान में आधा दर्जन छात्र हॉस्टल में रह रहे हैं।

प्रथमदृष्टया गला दबाने से मौत की आशंका लग रही है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

दो दोस्तों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

इधर समस्तीपुर जिले के चकमेहसी और कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृत दोनों युवक आपस में दोस्त थे। मृतकों में एक की पहचान चकमेहसी के हजपुरवा पंचायत वार्ड-8 मटियारा निवासी छेदी सहनी के पुत्र रामबालक(22) व दूसरे युवक की पहचान कल्याणपुर थानाके हरिहरपुर निवासी हीरा सहनी के पुत्र पंकज कुमार (22) के रूप में हुई।

शुक्रवार रात बिगड़ी थी तबीयत: लोगों ने बताया कि शुक्रवार देर रात कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर बांध के समीप दोनों युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया था। स्थानीय लोगों और परिजनों के सहयोग से उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शवों को लेकर अपने-अपने घर लौट आए।

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि ग्रामीण इस पर खुलकर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि दो युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना मिली है और मामले की गहन जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि परिजनों से लिखित आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।