बिहार में प्रेमिका से मोबाइल पर बात करते-करते छात्र ने दी जान, लव अफेयर में मौत से कोहराम

हिन्दुस्तान, नगर संवाददाता, सहरसा
Follow us on Google News
share

मामले की जानकारी छात्र के परिजनों को दी गई। परिजनों के आने के बाद पुलिस के द्वारा दरवाजा तोड़ कर कमरा खोला गया। मृतक के एक कान में एयरफोन लगा हुआ था। जिससे पता चल रहा है छात्र बातचीत के दौरान हीं किसी बात को लेकर तनाव होने पर आत्महत्या कर ली है।

Representative Image

बिहार में एक छात्र ने अपनी प्रेमिका से बात करते-करते आत्महत्या कर ली। सहरसा में हुई वारदात के बाद कोहराम मच गया। यहा सदर थाना क्षेत्र के इस्लामिया चौक वार्ड 18 स्थित एक लाॅज में रहकर पढ़ाई करने वाले इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक नीतीश कुमार(18) सुपौल जिले के बलुआ बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनी प्रतापगंज निवासी रविन्द्र मेहता का पुत्र था। पिछले दो साल से लॉज में रहकर पढाई करता था।

मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर जाकर छानबीन किया। फोरेंसिक टीम द्वारा छानबीन किया गया। मृतक छात्र लाॅज के कमरे में मफलर के फंदे से लटका हुआ था। मामले की जानकारी छात्र के परिजनों को दी गई। परिजनों के आने के बाद पुलिस के द्वारा दरवाजा तोड़ कर कमरा खोला गया। मृतक के एक कान में एयरफोन लगा हुआ था।

जिससे पता चल रहा है छात्र बातचीत के दौरान हीं किसी बात को लेकर तनाव होने पर आत्महत्या कर ली है। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मृतक का मोबाइल फोन जब्त किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। मोबाइल फोन छानबीन से लगता है कि किसी लड़की से बातचीत हो रही थी। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

2:37 बजे 22 मिनट तक बात

छानबीन के दौरान पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त किया। सीमा नाम से मोबाइल फोन पैटर्न लाक किया गया था। मोबाइल फोन की तलाशी के दौरान व्हाट्सएप चैट देखने पर पता चला की शनिवार रात करीब 2 बजकर 37 मिनट पर 22 मिनट तक अंतिम बार व्हाट्सएप कालिंग पर बातचीत हुई थी। चैट शुक्रवार की रात से लगातार हो रही थी। पुलिस के अनुसार व्हाट्सएप चैट देखने से पता चला की बीते एक सप्ताह से दोनों के बीच झगड़े जैसा माहौल बना हुआ था।

व्हाट्सएप चैट में सैकड़ों की संख्या में मैसेज, आडियो काल, वीडियो काल, वीडियो का आदान प्रदान किया गया था। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवाओं के बढ़ते सुसाइड की घटना को लेकर चिंता व्यक्त किया।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार में प्रेमिका से बात करते-करते छात्र ने दी जान, लव अफेयर में मौत से कोहराम