ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार: औंरगाबाद में जज के साथ युवकों को बदसलूकी करना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार: औंरगाबाद में जज के साथ युवकों को बदसलूकी करना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले में एक जज के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में दो युवकों को रविवार को जेल भेज दिया गया। जेल भेजे गए युवकों में सत्येंद्र नगर मुहल्ला निवासी सनी कुमार और सोनल कुमार शामिल हैं।...

बिहार: औंरगाबाद में जज के साथ युवकों को बदसलूकी करना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
औरंगाबाद हिन्दुस्तान टीमMon, 07 Dec 2020 05:03 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के औरंगाबाद जिले में एक जज के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में दो युवकों को रविवार को जेल भेज दिया गया। जेल भेजे गए युवकों में सत्येंद्र नगर मुहल्ला निवासी सनी कुमार और सोनल कुमार शामिल हैं। अन्य आरोपित युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जज 22 अक्टूबर को अपनी गाड़ी से बियाडा परिसर में स्थित मोटर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बुलेट बाइक लगाकर कुछ युवक खड़े थे। जाने के लिए जगह देने की बात कहने पर वे भड़क उठे और दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। समझाने के बावजूद उन लोगों ने बात नहीं सुनी। मामले की सूचना बाद में पुलिस को दी गई। पेशकार के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को जेल भेज दिया है। 

नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि नगर थाना में कांड दर्ज किया गया था, जिसमें युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से किसी भी तरह की बाइक जब्त करने की बात से इनकार किया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें