ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारयशवंत ने कहा, नोटबंदी पर जश्न मनाने की जरूरत नहीं थी, पहले बताते कि काला धन कितना आया 

यशवंत ने कहा, नोटबंदी पर जश्न मनाने की जरूरत नहीं थी, पहले बताते कि काला धन कितना आया 

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा है कि नोटबंदी पर जश्न मनाने की जरूरत नहीं थी। जश्न मनाने के पहले लोगों को पता होना चाहिए कि नोटबंदी से कालाधन कितना आया। शुक्रवार को एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट...

यशवंत ने कहा, नोटबंदी पर जश्न मनाने की जरूरत नहीं थी, पहले बताते कि काला धन कितना आया 
हिन्दुस्तान ब्यूरो,पटनाThu, 09 Nov 2017 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा है कि नोटबंदी पर जश्न मनाने की जरूरत नहीं थी। जश्न मनाने के पहले लोगों को पता होना चाहिए कि नोटबंदी से कालाधन कितना आया।
शुक्रवार को एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना आए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने हवाईअड्डा पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह प्रतिक्रिया दी। कहा कि नोटबंदी से क्या हासिल हुआ, यह देखना चाहिए।

जश्न मनाने के पहले लोगों को बताया जाना चाहिए कि इसके क्या लाभ-नुकसान हुए। जिस कालाधन पर प्रहार की बात कही जा रही है। जनता को बताया जाना चाहिए कि नोटबंदी से देश में कितना कालाधन आया। लोगों को विश्वास में लिया जाना चाहिए था कि नोटबंदी से देश को फायदा हुआ है। तब अगर जश्न मनाया जाता तो बेहतर होता। उन्होंने कहा कि एक राज्य में चुनाव के कारण संसद सत्र समय पर नहीं बुलाया जा रहा है। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें