ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारपति को खोजते-खोजते लुधियाना से बक्‍सर चली आई महिला, 24 घंटे चले हाई वोल्‍टेज ड्रामा के बाद मिला गृहप्रवेश

पति को खोजते-खोजते लुधियाना से बक्‍सर चली आई महिला, 24 घंटे चले हाई वोल्‍टेज ड्रामा के बाद मिला गृहप्रवेश

शादी करने के 3 साल बाद पति की तलाश में पंजाब से एक युवती बक्‍सर के एकडार गांव में आ धमकी। घर में प्रवेश करने के सवाल पर आखिरकार 24 घंटे के अथक प्रयास प्रयास के बाद उसे सफलता हासिल हो सकी। 24 घंटे...

पति को खोजते-खोजते लुधियाना से बक्‍सर चली आई महिला, 24 घंटे चले हाई वोल्‍टेज ड्रामा के बाद मिला गृहप्रवेश
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,बक्‍सर Mon, 20 Sep 2021 09:46 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

शादी करने के 3 साल बाद पति की तलाश में पंजाब से एक युवती बक्‍सर के एकडार गांव में आ धमकी। घर में प्रवेश करने के सवाल पर आखिरकार 24 घंटे के अथक प्रयास प्रयास के बाद उसे सफलता हासिल हो सकी। 24 घंटे चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा का समापन लिखित समझौते के बाद हुआ। पति, पत्नी को लेकर झारखंड रवाना हो गया।

एकडार गांव  के शिवजी साह का बेटा रजनीकांत साह पंजाब के लुधियाना में एक निजी फैक्ट्री में काम कर रहा था। इसी दौरान उसका प्रेम सुनीता के साथ हो गया। इसके बाद दोनों ने 6 मार्च 2018 को लुधियाना में कोर्ट मैरिज कर लिया।  तीन साल तक तो दोनों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चला। लेकिन, इसी साल फरवरी माह में रजनीकांत पत्नी सुनीता को बिना कुछ बताएं उसका सारा सामान लेकर वहां से गांव आ गया। कोर्ट मैरिज में दिए गए पता के आधार पर सुनीता ने किसी तरह से गांव के कुछ लोगों से संपर्क स्थापित कर अपनी व्यथा उन्हें बताई। इसके बाद उसने पति रजनीकांत के गांव पहुंचकर उसके घर में रहने का निर्णय लिया। 

मां- भाभी के साथ आई गांव 

शनिवार को वह अपनी मां तथा भाभी के साथ एकडार गांव में रजनीकांत के घर आ धमकी। लेकिन परिजनों ने उसके लिए घर का दरवाजा बंद कर दिया। वहीं वह घर में प्रवेश करने पर अड़ी हुई थी। इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ घर के बाहर जुट गई थी। इसके बाद पीड़ित महिला ने इसकी सूचना एसपी सहित अन्य अधिकारियों को दी। 

24 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा 

बाद में पुलिस गांव में उसके घर पहुंची। पंचायत के पूर्व बीडीसी राकेश कुमार सिंह तथा पुलिस के बीच बचाव के बाद परिजनों ने उसके लिए घर का दरवाजा तो खोला, लेकिन पुलिस के जाते ही रात में उसे फिर से घर से बाहर निकाल दिया गया। पूर्व पंचायत समिति सदस्य राकेश सिंह तथा अन्य ग्रामीणों ने उक्त युवती तथा उसकी मां व भाभी को किसी तरह से पास के दूसरे व्यक्ति के घर में रहने की व्यवस्था कराई। लेकिन इसी बीच सुबह होते होते उसका पति रजनीकांत भी गांव पहुंच गया।

इसके बाद पति पत्नी के बीच समाजसेवी राकेश सिंह की मौजूदगी में एक लिखित समझौता हुआ, जिस पर परिजनों ने भी अपनी सहमति दी। इसके अनुसार पति-पत्नी स्वेच्छा से अपने साथ रहेंगे तथा कभी भी गांव पर अपने घर आकर रख सकते हैं। समझौते के बाद पति रजनीकांत अपनी पत्नी सुनीता देवी को साथ लेकर झारखंड रवाना हो गया। वहीं, सुनीता के परिजन भी वापस पंजाब चले गए। इस तरह 24 घंटे से चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामा का समापन हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें