ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार के वैशाली में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुई महिला एएसआई

बिहार के वैशाली में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुई महिला एएसआई

बिहार में वैशाली जिले के सदर थाना में पदस्थापित एक महिला सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) को आज रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 12 जून को सदर थाना क्षेत्र में हुए...

बिहार के वैशाली में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुई महिला एएसआई
वैशाली, एजेंसी Fri, 15 Jun 2018 04:43 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में वैशाली जिले के सदर थाना में पदस्थापित एक महिला सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) को आज रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 12 जून को सदर थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मामला नहीं दर्ज करने के एवज में महिला एएसआई विरानीका किंडो ने पीड़ित से 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसका वीडियो बना कर पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो को दिखा दिया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने महिला एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

सूत्रों ने बताया कि एएसआई जब रिश्वत की रकम ले रही थी तभी पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से रिश्वत में मिली 20 हजार रुपये की राशि भी बरामद की। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें