Who will become the first state president after Jansuraj formation of the party Prashant Kishore told the whole plan जनसुराज के पार्टी बनने से लेकर कौन बनेगा पहला प्रदेश अध्यक्ष, प्रशांत किशोर ने बता दिया पूरा प्लान, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsWho will become the first state president after Jansuraj formation of the party Prashant Kishore told the whole plan

जनसुराज के पार्टी बनने से लेकर कौन बनेगा पहला प्रदेश अध्यक्ष, प्रशांत किशोर ने बता दिया पूरा प्लान

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर को राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे। साथ ही ये भी बताया कि पार्टी का पहला प्रदेश अध्यक्ष दलित होगा। जिसका कार्यकाल एक साल का होगा।

Sandeep हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटनाSun, 28 July 2024 08:17 PM
share Share
Follow Us on
जनसुराज के पार्टी बनने से लेकर कौन बनेगा पहला प्रदेश अध्यक्ष, प्रशांत किशोर ने बता दिया पूरा प्लान

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि 2 अक्टूबर को राजनीतिक पार्टी लॉव्च करेंगे। और पहला प्रदेश अध्यक्ष दलित होगा। प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल का होगा। रविवार को बापू सभागार में आयोजित जन सुराज के राज्य स्तरीय कार्यशाला में इसका प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होने कहा कि बारी-बारी से सभी वर्गों यानी दलित, मुस्लिम, अति पिछड़ा, पिछड़ा और सवर्ण को प्रदेश का नेतृत्व सौंपा जाएगा।

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार का नेता सभी कार्यकर्ताओं की सहमति से बनाया जाएगा।‌ उन्होंने कहा कि 2025 में वह राज्य में सरकार बनाएंगे और नये बिहार के निर्माण का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर को एक करोड़ संस्थापक सदस्यों में से डेढ़ लाख संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में जन सुराज राजनीतिक दल के रूप में परिवर्तित होगा। 

बापू सभागार में आयोजित कार्यशाला में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पोती डॉ जागृति, बक्सर से संसदीय चुनाव लड़े पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा, राजद के पूर्व विधान पार्षद रामबली चंद्रवंशी, पूर्व सांसद मोनाजिर हसन आदि ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सात सदस्यीय चुनाव समिति तथा 131 सदस्यीय संविधान समिति की भी घोषणा की गयी।

इससे पहले प्रशांत किशोर घोषणा कर चुके हैं कि वो बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे। जिसके लिए 21 नेताओं की एक कमेटी का भी गठन होगा। उम्मीदवारों से जुड़े मामलों को देखेगी। आपको बता दें प्रशांत किशोर ने 2 अक्तूबर, 2022 को गांधी जयंती के मौके पर ही पश्चिम चंपारण से जन सुराज यात्रा की शुरुआत की थी। पिछले दो साल में किशोर राज्यभर में कई हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा कर चुके हैं। और अब 2 अक्टूबर 2024 को राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे।