ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारमौसम की मार:बदहाल हुई ट्रेन और विमान सेवा, 4 जोड़ी विमान रद्द, राजधानी साढ़े 3 घंटे तो संपूण क्रांति पौने तीन घंटे लेट

मौसम की मार:बदहाल हुई ट्रेन और विमान सेवा, 4 जोड़ी विमान रद्द, राजधानी साढ़े 3 घंटे तो संपूण क्रांति पौने तीन घंटे लेट

मौसम की मार से पटना की ट्रेनें और विमान सेवा बदहाल है। शनिवार को पटना की चार जोड़ी फ्लाइटें रद्द रहीं, जबकि सात जोड़ी विमान लेट रहे। सबसे ज्यादा लेट गो एयर की जी-8131 दिल्ली-पटना फ्लाइट एक घंटे 54...

मौसम की मार:बदहाल हुई ट्रेन और विमान सेवा, 4 जोड़ी विमान रद्द, राजधानी साढ़े 3 घंटे तो संपूण क्रांति पौने तीन घंटे लेट
पटना हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Jan 2022 10:58 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मौसम की मार से पटना की ट्रेनें और विमान सेवा बदहाल है। शनिवार को पटना की चार जोड़ी फ्लाइटें रद्द रहीं, जबकि सात जोड़ी विमान लेट रहे। सबसे ज्यादा लेट गो एयर की जी-8131 दिल्ली-पटना फ्लाइट एक घंटे 54 मिनट रही। पटना आने वाली पहली फ्लाइट सुबह रद्द रही। रद्द विमानों में तीन जोड़ी पटना-दिल्ली रूट और एक जोड़ी बेंगलुरू रूट का रहा। ट्रेनों का हाल भी बुरा रहा। पटना में राजधानी साढ़े तीन घंटे तो संपूण क्रांति पौने तीन घंटे लेट रही। लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस छह घंटे तक विलंब से आयी। 13238 कोटा एक्सप्रेस तो पांच घंटे लेट रही। ठंड में यात्री परेशान रहे। 

पटना में सुबह में दृश्यता काफी कम रही। दिन में मौसम खुला लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। तीन बजे लोगों को गाड़ियों को हेडलाइट जलाकर चलते हुए देखा गया। सुबह में पटना की दृश्यता मात्र पांच सौ मीटर रही। दिन के दस बजे के आसपास दृश्यता 800 मीटर के पार गई। दोपहर में यह 3000 मीटर तक पहुंची। शाम छह बजे यह 1600 मीटर पर आ गई। सुबह से शाम तक दृश्यता में उतार-चढ़ाव चलता रहा। राजधानी के लोग सुबह में जहां अलसाये रहे तो शाम में लोग घर जाने की जल्दी में दिखे। रविवार को मौसम में बदलाव के संकेत हैं। बारिश, मेघ गर्जन और ओला गिरने का अलर्ट है। 26 जनवरी से मौसम के साफ होने के आसार हैं। 

एसजी-8721 दिल्ली-पटना 
जी-82511 दिल्ली-पटना 
जी-8231 दिल्ली-पटना 
6ई-485 बेंगलुरु-पटना 

जी-8873 बेंगलुरु-पटना एक घंटे 13 मिनट 
जी-8351 मुंबई-पटना एक घंटे 33 मिनट
जी-8131 दिल्ली-पटना एक घंटे 54 मिनट
एआई-415 दिल्ली-पटना 15 मिनट 
एसजी-241 मुंबई-पटना 29 मिनट 
जी-8133 दिल्ली-पटना एक घंटे 
एसजी-8187 दिल्ली-पटना 19 मिनट 
जी-8274 बेंगलुरु-पटना 25 मिनट

12368 विक्रमशिला-रद्द रही
12310 राजधानी एक्स-तीन घंटे 25 मिनट
12394 संपूर्ण क्रांति-दो घंटे 45 मिनट
12392 श्रमजीवी-लगभग तीन घंटे 
12488 सीमांचल-पांच घंटे 
12506 नार्थ ईस्ट एक्स-साढ़े चार घंटे 
12141 एलटीटी एक्स-साढ़े छह घंटे 
12149 पुणे दानापुर-10 मिनट
13238 कोटा एक्सप्रेस-पांच घंटे
13288 दक्षिण बिहार-50 मिनट
12332 हिमगिरी एक्स-पांच घंटे दस मिनट

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें